Breaking News

  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
  • अब पति-पत्नी साथ मिलकर मना सकेंगे करवा चौथ, 29 अक्तूबर को हिमाचल में छुट्टी
  • हिमाचल : 29 और 30 अक्टूबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
  • हिमाचल जल शक्ति विभाग में पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर, MTW सहित भरे जा रहे ये 20 पद
  • HPPSC : कृषि विकास अधिकारी के 23 पदों के लिए बढ़ी आवेदन की तिथि, जानें पूरी डिटेल
  • भोरंज में आंगनवाड़ी सहायिका पदों के लिए अब 20 नवंबर तक करें आवेदन
  • बैजनाथ : चेक बाउंस मामले में फरार चल रहे महिला समेत दो उद्घोषित अपराधी पंजाब से दबोचे

धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान

ewn24 news choice of himachal 29 Oct,2026 8:18 pm


    धर्मशाला। धर्मशाला में 30 अक्टूबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" पदयात्रा एवं रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह पदयात्रा गांधी वाटिका से शुरू होकर कचहरी अड्डा चौक तक निकाली जाएगी।

    रैली के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और आम जनता व कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए जिला पुलिस प्रशासन कांगड़ा (धर्मशाला) ने विशेष रूट प्लान, ड्रॉपिंग पॉइंट और पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं।

    रूट, ड्रॉपिंग पॉइंट और पार्किंग व्यवस्था


    1. नूरपुर मार्ग से आने वाले वाहन:

    रूट: वाहन चड़ी (Chari) – घरोह (Gharoh) मार्ग से होते हुए धर्मशाला पहुँचेंगे।

    ड्रॉपिंग पॉइंट: कार्यकर्ताओं को HRTC वर्कशॉप के पास Volvo बस स्टैंड पर उतारा जाएगा।

    पार्किंग व्यवस्था: कार्यकर्ताओं को उतारने के उपरांत वाहन कैंट – मैक्लोडगंज काला पुल (Cantt-Mcleodganj Kala Pul) रोड की ओर जाएंगे और सड़क के एक तरफ (Single-side parking) पार्क किए जाएंगे।

    2. पालमपुर एवं नगरोटा मार्ग से आने वाले वाहन:

    रूट: वाहन दाड़ी (रेड क्रॉस चौक) से होते हुए कैंची मोड़ की तरफ पहुँचेंगे।

    ड्रॉपिंग Point: कार्यकर्ताओं को कैंची मोड़ स्थित मैक्सिमस मॉल (Maximus Mall) के पीछे उतारा जाएगा।

    पार्किंग व्यवस्था: गाड़ियां सर्किट हाउस से होते हुए नीचे साई (SAI) ग्राउंड में पार्क की जाएंगी।

    3. कांगड़ा मार्ग से आने वाले वाहन:


    रूट: वाहन सकोह (Sakoh) – एजुकेशन बोर्ड चौक – कचहरी अड्डा होते हुए कैंची मोड़ पहुँचेंगे।

    ड्रॉपिंग पॉइंट: कार्यकर्ताओं को कैंची मोड़ मैक्सिमस मॉल के पीछे उतारा जाएगा।

    पार्किंग व्यवस्था: सवारियों को उतारने के उपरांत गाड़ियां सर्किट हाउस से नीचे साई (SAI) ग्राउंड में पार्क होंगी।

    अतिरिक्त पार्किंग व्यवस्था


    साई ग्राउंड भर जाने की स्थिति या आवश्यकता पड़ने पर, वाहनों को स्थान की उपलब्धता के अनुसार चीलगाड़ी रोड और कुणाल पत्री रोड पर सड़क के एक तरफ (One-side parking) पार्क करवाया जाएगा।

    पुलिस प्रशासन की अपील व दिशा-निर्देश


    रूट डायवर्जन: रैली स्थल के आसपास वाहनों का दबाव बढ़ने की स्थिति में मौके पर तैनात पुलिस अधिकारी तात्कालिक निर्देश या रूट डायवर्जन लागू कर सकते हैं।

    सहयोग की अपील: जिला पुलिस प्रशासन ने सभी वाहन चालकों, रैली आयोजकों और कार्यकर्ताओं से यातायात नियमों का पालन करने तथा ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मियों का सहयोग करने की अपील की है ताकि आम नागरिकों को असुविधा न हो।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather