Breaking News

  • विदेश में नौकरी का मौका, बिलासपुर में होगा जॉब फेयर, 1090 पदों पर होगी भर्ती
  • रक्षाबंधन 2026 : इस बार नहीं रहेगा भद्रा का साया, जानें पूजा विधि और श्री कृष्ण और द्रौपदी से जुड़ी पौराणिक कथा
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैंखा में धूमधाम से मनाया गया संस्कृत दिवस और रक्षाबंधन
  • HPPSC : कॉलेज कैडर असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी, देखें पूरी डेटशीट
  • हिमाचल : इस बार रक्षाबंधन पर बहन के साथ भाई को भी छुट्टी, सीएम सुक्खू ने दिया बड़ा तोहफा
  • हिमाचल सरकार का बड़ा कदम : स्कूलों के एडमिशन फॉर्म से हटेगा 'जाति' का कॉलम
  • शिमला : पब्बर नदी में नहाने उतरे दो दोस्त गहरे पानी में डूबे, बुझ गए दो घरों के चिराग
  • रेवेन्यू रिकॉर्ड में बंगाली के स्थान पर बंगाला दर्ज, नहीं बन रहे SC सर्टिफिकेट, क्या मामला-पढ़ें खबर
  • हिमाचल : शिमला, सोलन व सिरमौर सहित 5 जिलों में महसूस हुए भूकंप के झटके
  • हिमाचल में असिस्टेंट स्टाफ नर्स की तर्ज पर होगी जूनियर ऑफिस असिस्टेंट लाइब्रेरी के पदों पर भर्ती

आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैंखा में धूमधाम से मनाया गया संस्कृत दिवस और रक्षाबंधन

ewn24 news choice of himachal 27 Aug,2026 10:59 pm


    सुभाष चौहान/ज्वालाजी। आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैंखा में 'संस्कृत दिवस' और 'राखी मेकिंग' गतिविधि का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और बढ़-चढ़कर भाग लिया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कृत दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की गई सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद छात्रों ने संस्कृत में सुंदर श्लोक, कविताएं और सुरीले गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

    इस अवसर पर स्कूल की संस्कृत अध्यापिका अनुपम शर्मा ने संस्कृत भाषा में अपने विचार साझा किए। वहीं, कंचन ने मंच संचालन (एंकरिंग) का दायित्व निभाया और बच्चों को रक्षाबंधन का महत्व बताते हुए कहा कि यह त्योहार सावन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है।

    इसके साथ ही आयोजित राखी मेकिंग गतिविधि में बच्चों ने मिलकर एक से बढ़कर एक सुंदर और आकर्षक राखियां बनाईं। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के तीनों सदनों (Houses) की प्रभारियों-हिमानी, कृतिका, अर्चना और शिवानी का विशेष योगदान रहा।

    समारोह के अंत में स्कूल की मुख्य अध्यापिका (हेडमिस्ट्रेस) अनीता कुमारी ने सभी बच्चों को संस्कृत दिवस और रक्षाबंधन की बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संस्कृत को हमारी सबसे प्राचीनतम भाषा बताया और इसके महत्व पर प्रकाश डाला।

    साथ ही, उन्होंने रक्षाबंधन के पीछे छिपे पौराणिक इतिहास को समझाते हुए सभी बच्चों को आपसी भाईचारे और मिलजुलकर त्योहार मनाने का संदेश दिया। इस दौरान स्कूल के सभी शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather