Breaking News

  • रेवेन्यू रिकॉर्ड में बंगाली के स्थान पर बंगाला दर्ज, नहीं बन रहे SC सर्टिफिकेट, क्या मामला-पढ़ें खबर
  • हिमाचल : शिमला, सोलन व सिरमौर सहित 5 जिलों में महसूस हुए भूकंप के झटके
  • हिमाचल में असिस्टेंट स्टाफ नर्स की तर्ज पर होगी जूनियर ऑफिस असिस्टेंट लाइब्रेरी के पदों पर भर्ती
  • गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज देहरा में जागरूकता रैली, HPVHA ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
  • विदेश में नौकरी का मौका, बिलासपुर में होगा जॉब फेयर, 1090 पदों पर होगी भर्ती
  • हिमाचल में सरकारी नौकरी : HAS, BDO और तहसीलदार समेत 22 पदों पर निकली भर्ती, जानें डिटेल
  • ज्वालामुखी कॉलेज में नशा, TB व HIV के खिलाफ निकली जागरूकता रैली, मतियाल में लगा विशेष शिविर
  • पौंग बांध विस्थापितों के बच्चों को मिलेगी एक लाख रुपये तक की उच्च शिक्षा सहायता, जानें कैसे करें आवेदन
  • HPBOSE का बड़ा फैसला : अब 9वीं और 11वीं में ही होगा बोर्ड रजिस्ट्रेशन, जानें नए नियम व फीस
  • हिमाचल में ग्राम रोजगार सेवकों का 5 माह का वेतन लंबित, क्यों हो रही देरी- डिटेल में जानें

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज देहरा में जागरूकता रैली, HPVHA ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

ewn24 news choice of himachal 26 Aug,2026 12:46 pm


    सुभाष चौहान/देहरा। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, देहरा में हिमाचल प्रदेश वॉलंटरी हेल्थ एसोसिएशन (HPVHA), ज्वालामुखी के सहयोग से एचआईवी/एड्स, क्षय रोग (टीबी) एवं नशा निवारण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

    इस रैली में 140 से अधिक छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'सेल्फ-रिस्क असेसमेंट' रहा, जिसे प्रतिभागियों ने स्कैनर के माध्यम से सफलतापूर्वक पूरा किया।

    छात्रों ने विभिन्न जागरूकता संदेशों एवं नारों के माध्यम से लोगों को एचआईवी/एड्स से बचाव, टीबी की रोकथाम एवं उपचार तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

    इस अवसर पर HPVHA के प्रोजेक्ट मैनेजर गौतम भास्कर, एम एंड ईए मिंटू तथा काउंसलर सीमा देवी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पूरे अभियान का मार्गदर्शन किया और उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा एवं जोखिम मूल्यांकन के महत्व के बारे में जागरूक किया।

    कार्यक्रम का सफल संचालन कॉलेज की प्राचार्या मोनिका की देखरेख में संपन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं और स्थानीय समुदाय के बीच स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों की पहचान और उनके निवारण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather