Breaking News

  • सेब के ख़रीद मूल्य में एक रुपये बढ़ोतरी, सीएम सुक्खू ने की घोषणा, एक दिसंबर से बढ़ेगा दूध का समर्थन मूल्य
  • असाधारण वीरता : आसमान में रची गई साजिश को कैप्टन स्मित ने किया नाकाम, 174 यात्रियों की बचाई जान
  • गुलेर चौक पर नाके के दौरान पकड़ा सरकारी डिपो का आटा, बोलेरो पिकअप से 22 बोरियां बरामद
  • भटोली फकोरियां में होगा वॉलीबॉल टूर्नामेंट, विजेता टीम को मिलेंगे 21 हजार रुपए
  • सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती : शाहपुर, ज्वालाजी, नगरोटा बगवां, नूरपुर, इन्दौरा और पालमपुर में इंटरव्यू
  • भोरंज में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती, साक्षात्कार 7 को
  • कांगड़ा व शाहपुर उपमंडल में भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के 15 पद, करें आवेदन
  • नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं : नूरपुर पुलिस ने जब्त की दलवीरो और उसके परिवार की कोठियां और गाड़ी
  • हिमाचल की राजनीति के धुरंधर और पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया नहीं रहे, 87 वर्ष की आयु में निधन
  • एशियाई खेल-2026 : हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ के नकद पुरस्कारों की घोषणा

हिमाचल में सरकारी नौकरी : HAS, BDO और तहसीलदार समेत 22 पदों पर निकली भर्ती, जानें डिटेल

ewn24 news choice of himachal 26 Aug,2026 7:01 am


    शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 (HAS 2026) के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

    इसके तहत प्रशासनिक सेवा (एचएएस), खंड विकास अधिकारी (बीडीओ), जिला ट्रेजरी आफिसर, जिला नियंत्रक और तहसीलदार के कुल 22 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

    इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 22 सितंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डाक या किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

    इन पदों में प्रशासनिक सेवा (ग्रुप-ए) के 4 पद, ग्रामीण विकास विभाग में बीडीओ के 10 पद, वित्त विभाग में जिला खजाना अधिकारी का 1 पद, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में जिला नियंत्रक का 1 पद तथा राजस्व विभाग में तहसीलदार के 6 पद शामिल हैं।

    शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा शुल्क और चयन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर जारी विज्ञापन देख सकते हैं। किसी भी प्रकार की सहायता या पूछताछ के लिए आयोग के हेल्पलाइन नंबर 0177-2629738 पर संपर्क किया जा सकता है।



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather