Breaking News

  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष
  • मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र सहित इन क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली
  • मंडी में युवाओं के लिए रोजगार का मौका : 15 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू
  • ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव और डिस्पैचर की जॉब : 30000 रुपए मिलेगा तक वेतन-14 को पहुंचें ऊना
  • लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता की राजस्थान में हत्या, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा दुख
  • बद्दी की कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर को हमीरपुर में इंटरव्यू
  • ऊना और अंब में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 ऑन-रोल पदों के लिए होंगे इंटरव्यू
  • काला अंब की प्रसिद्ध कंपनी में PMIS ट्रेनी और अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती, कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • शारदीय नवरात्र : दूसरे दिन करे मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें बीज मंत्र व आरती
  • लाहौल-स्पीति में मौसम का मिजाज सख्त : भारी बर्फबारी के चलते बारालाचा और शिंकुला पास पर वाहनों की आवाजाही बंद

HPBOSE का बड़ा फैसला : अब 9वीं और 11वीं में ही होगा बोर्ड रजिस्ट्रेशन, जानें नए नियम व फीस

ewn24 news choice of himachal 24 Aug,2026 6:47 pm


    10वीं और 12वीं उत्तीर्ण करने तक मान्य रहेगा रजिस्ट्रेशन


    धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने विद्यार्थियों की सुविधा और परीक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पंजीकरण नियमों में बड़ा बदलाव किया है।

    अब बोर्ड से संबद्ध सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों का पंजीकरण 10वीं और 12वीं की बजाय 9वीं और 11वीं कक्षा में ही कर लिया जाएगा।

    यह महत्वपूर्ण निर्णय भविष्य में बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्रों को होने वाली तकनीकी और प्रशासनिक परेशानियों से बचाने के लिए लिया गया है।

    नियमों में हुआ अहम संशोधन


    बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने सोमवार को बताया कि परीक्षा विनियम, 1994 के अध्याय-18 के नियम 18.1 में संशोधन किया गया है। नए प्रावधानों के तहत, 9वीं कक्षा में किया गया पंजीकरण छात्र के 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा उत्तीर्ण करने तक वैध रहेगा।

    इसी प्रकार, 11वीं कक्षा का पंजीकरण 12वीं (वरिष्ठ माध्यमिक) की परीक्षा पास करने तक मान्य होगा। यदि कोई छात्र किसी अन्य बोर्ड या विश्वविद्यालय से माइग्रेट होकर सीधे 10वीं अथवा 12वीं कक्षा में प्रवेश लेता है, तो उसे बोर्ड में एक नए अभ्यर्थी के रूप में अपना पंजीकरण करवाना होगा।

    शुल्क और महत्वपूर्ण तिथियां


    बोर्ड द्वारा प्रति विद्यार्थी पंजीकरण शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है। स्कूलों को बिना किसी विलंब शुल्क के 15 अक्टूबर तक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यदि कोई इस अवधि में चूक जाता है, तो वह 500 रुपये के विलंब शुल्क के साथ 15 नवंबर तक आवेदन कर सकेगा। तय अंतिम तिथि के बाद बिना बोर्ड अध्यक्ष की पूर्व अनुमति के कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    प्रधानाचार्यों को दिए गए सख्त निर्देश


    डॉ. राजेश शर्मा ने सभी संबद्ध शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों से आग्रह किया है कि वे संशोधित नियमों के अनुसार तय समयसीमा के भीतर ही विद्यार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी छात्र का भविष्य प्रभावित न हो।

    बोर्ड द्वारा जल्द ही पंजीकरण का विस्तृत कार्यक्रम (Schedule) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। सभी संबद्ध शिक्षण संस्थानों,विद्यार्थियों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे आगामी जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट व अधिकृत माध्यमों से जुड़े रहें।




    लेटस्ट जॉब, रिजल्ट और शिक्षा व रोजगार से संबंधि सभी अपडेट्स के लिए Job Mitra Himachal को Subscribe करें 👇🏻



    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather