Breaking News

  • सेब के ख़रीद मूल्य में एक रुपये बढ़ोतरी, सीएम सुक्खू ने की घोषणा, एक दिसंबर से बढ़ेगा दूध का समर्थन मूल्य
  • असाधारण वीरता : आसमान में रची गई साजिश को कैप्टन स्मित ने किया नाकाम, 174 यात्रियों की बचाई जान
  • गुलेर चौक पर नाके के दौरान पकड़ा सरकारी डिपो का आटा, बोलेरो पिकअप से 22 बोरियां बरामद
  • भटोली फकोरियां में होगा वॉलीबॉल टूर्नामेंट, विजेता टीम को मिलेंगे 21 हजार रुपए
  • सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती : शाहपुर, ज्वालाजी, नगरोटा बगवां, नूरपुर, इन्दौरा और पालमपुर में इंटरव्यू
  • भोरंज में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती, साक्षात्कार 7 को
  • कांगड़ा व शाहपुर उपमंडल में भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के 15 पद, करें आवेदन
  • नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं : नूरपुर पुलिस ने जब्त की दलवीरो और उसके परिवार की कोठियां और गाड़ी
  • हिमाचल की राजनीति के धुरंधर और पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया नहीं रहे, 87 वर्ष की आयु में निधन
  • एशियाई खेल-2026 : हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ के नकद पुरस्कारों की घोषणा

हिमाचल : इस बार रक्षाबंधन पर बहन के साथ भाई को भी छुट्टी, सीएम सुक्खू ने दिया बड़ा तोहफा

ewn24 news choice of himachal 27 Aug,2026 1:39 pm


    शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राज्य के सभी कर्मचारियों और आम नागरिकों के लिए बड़ी घोषणा की है।

    मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा में औपचारिक रूप से यह ऐलान किया कि रक्षाबंधन के दिन प्रदेश भर में सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) रहेगा।


    विदेश में नौकरी का मौका, बिलासपुर में होगा जॉब फेयर, 1090 पदों पर होगी भर्ती 



    विधानसभा सत्र के दौरान बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। प्रदेश के सभी नागरिक और सरकारी कर्मचारी इस त्योहार को अपने परिवार के साथ हर्षाैल्लास से मना सकें, इसी उद्देश्य से सरकार ने छुट्टी का फैसला लिया है।

    राखी के दिन राज्य सरकार के सभी कार्यालयों, बोर्ड-निगमों और शैक्षणिक संस्थानों में रक्षाबंधन के दिन पूर्ण अवकाश रहेगा।

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा विधानसभा में की गई घोषणा के बाद प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (General Administration Department) ने रक्षाबंधन के अवकाश की आधिकारिक अधिसूचना (Notification) जारी कर दी है।

    सरकारी अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल हिमाचल प्रदेश की स्वीकृति से 28 अगस्त, 2026 (शुक्रवार) को राज्य सरकार के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

    गौर हो कि इस त्यौहार के मद्देनजर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए एचआरटीसी (HRTC) बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है।


    785762768_3400870216740839_4914992415734602596_n.jpg 61.95 KB


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather