Breaking News

  • HPRCA : ड्राइंग टीचर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, देखें यहां
  • HPRCA : फाइन आर्ट्स शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित
  • ऊना में रोजगार मेला : प्रोडक्शन वर्कर, पैकेजिंग वर्कर, बेकरी शेफ और सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्ती
  • 12वीं पास युवाओं के लिए मौका : नालागढ़ की फेमस कंपनी में भरे जा रहे 150 पद, हमीरपुर में इंटरव्यू
  • डमटाल में वन माफिया पर पुलिस का शिकंजा : 84 खैर के मौछे बरामद-9 आरोपी नामजद
  • कबड्डी के जोनल टूर्नामेंट में मझीण स्कूल उपविजेता : प्रधानाचार्य ने मेडल व मोमेंटो देकर किया सम्मानित
  • लुधियाना की कंपनी लाई रोजगार का मौका : ITI बड़ोह में 10 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू
  • सोलन युवा कांग्रेस का हल्ला बोल : केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने की दी चेतावनी
  • नादौन में सेल्स-मार्केटिंग और सर्विस इंजीनियर के भर्ती, फ्रेशर्स के लिए बढ़िया मौका-15 सितंबर को इंटरव्यू
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल

नूरपुर : नशा माफिया पर बड़ा प्रहार - मंदिर की जमीन पर बना अवैध मकान ढहाया

ewn24 news choice of himachal 15 May,2026 5:54 pm


    करोड़ों की अवैध संपत्तियों पर शिकंजा


    ऋषि महाजन/नूरपुर। नशा तस्करों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश सरकार की “जीरो टोलरेंस अगेंस्ट ड्रग्स” नीति के तहत पुलिस जिला नूरपुर ने अब तक की सबसे बड़ी और सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है।

    अवैध नशे के कारोबार से अर्जित संपत्तियों पर लगातार प्रहार करते हुए पुलिस और प्रशासन ने इंदौरा क्षेत्र में एक आदतन नशा तस्कर द्वारा सरकारी मंदिर की जमीन पर बनाए गए अवैध मकान को ध्वस्त कर दिया।

    पुलिस के अनुसार सुखदेव पुत्र गुरदियाल चंद निवासी वार्ड नंबर-09, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा द्वारा नशे के अवैध कारोबार से अर्जित धन से सरकारी मंदिर की भूमि पर अवैध रूप से मकान बनाया गया था। स्थानीय प्रशासन ने पहले इस संपत्ति को पुलिस सहयोग से सील कर कब्जे में लिया और बाद में 13 मई 2026 को पूरी अवैध संरचना को विधिवत तरीके से गिरा दिया गया।

    पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक सुखदेव एक आदतन नशा तस्कर है, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

    वहीं जिला पुलिस नूरपुर ने एक अन्य बड़े मामले में भी करोड़ों की अवैध संपत्ति पर शिकंजा कसा है। थाना डमटाल में 21 सितंबर 2025 को दर्ज एनडीपीएस  एक्ट के केस नंबर 120/25 में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 22.65 ग्राम चिट्टा, सोना, चांदी, डिजिटल वेट मशीन और 4.70 लाख रुपये नकद बरामद किए थे।

    इस मामले की वित्तीय जांच के दौरान नामजद आरोपी लवजीत कुमार उर्फ लब्बा निवासी भदरोया की 18.08 लाख रुपये की अवैध संपत्ति चिन्हित कर जब्त की गई। पुलिस द्वारा की गई इस जब्ती को सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली ने भी मंजूरी दे दी है।

    नूरपुर पुलिस ने दावा किया है कि अब तक 16 मामलों में वित्तीय जांच के जरिए 26.63 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं, जो पूरे हिमाचल प्रदेश में सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

    पुलिस प्रशासन का कहना है कि आने वाले समय में भी नशा माफिया, अवैध कारोबारियों और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने साफ संकेत दिए हैं कि अब केवल गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि नशे से कमाई गई अवैध संपत्तियों को भी जड़ से खत्म किया जाएगा।


    हिमाचल पंचायत चुनाव : 52349 मतदाता पहली बार करेंगे मतदान  




    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 



    पंचायत चुनाव : MSC केमिस्ट्री और बीएड कर बंगोली का भाग्य बदलने उतरा शुभम चौधरी  



    नूरपुर नगर परिषद चुनाव, शरारती तत्वों की गुंडागर्दी, गाड़ियों के शीशे तोड़े, पोस्टर फाड़े 



    HPRCA ने एसए का फाइनल रिजल्ट किया घोषित,  इन उम्मीदवारों का हुआ चयन 



    हिमाचल में इस माह अब तक सामान्य से 34 फीसदी अधिक बारिश, जानें मौसम अपडेट 



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather