कांगड़ा। जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ निरंतर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला कांगड़ा की विशेष पुलिस टीम द्वारा दो मामलों में कुल तीन आरोपियों को चिट्टा सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पहले मामले में 10 मार्च, 2026 को जिला कांगड़ा की विशेष टीम सुबह के समय कच्छियारी चौक के समीप गश्त पर थी। गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अविनाश उर्फ निक्का पुत्र राजन निवासी गाँव व डाकघर खोली तहसील व जिला कांगड़ा अपने रिहाईशी मकान चिट्टा बेचने का धंधा करता है।
इस पर विशेष टीम द्वारा त्वरित एवं नियमानुसार कार्यवाही करते हुए खोली में उक्त आरोपी के रिहाईशी मकान में तलाशी के दौरान 12.62 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की।
जिस पर उपरोक्त आरोपी अविनाश उर्फ निक्का कोमौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया तथा उसके विरुद्ध पुलिस थाना कांगड़ा में अभियोग संख्या 36/26 दिनांक 10.03.2026, अंतर्गत धारा 21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है।
वहीं, दूसरे मामले में शाम के समय जिला कांगड़ा की विशेष टीम द्वारा गश्त के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर समेला नजदीक रेलवे ओवर ब्रिज सड़क रानीताल से कांगड़ा की बाँई तरफ कच्ची सड़क पर एक गाड़ी नंबरी PB-08CW-5275 में सवार साजन पुत्र कुलदीप निवासी मकान नम्बर 692, अबादपुरा डाकघर मोडल टाऊन तहसील व जिला जालन्धर उम्र 33 साल व राकेश कुमार पुत्र सोहन लाल निवासी मकान नम्बर 102, मान सिंह नगर तहसील व जिला जालन्धर उम्र 39 साल के कब्जे से 21.78 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
उरपोक्त दोनों आरोपियों को भी मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पुलिस थाना कांगड़ा में अभियोग संख्या 37/26 दिनांक 10.03.2026, अंतर्गत धारा 21,25,29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है।
जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार गश्त, नाकाबंदी, ट्रैफिक चैकिंग तथा गुप्त सूचनाओं के आधार पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
जिला कांगड़ा पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे के सौदागरों से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। यह लड़ाई तभी जीती जा सकती है, जब पुलिस और समाज मिलकर नशे के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करें।