पतलीकूहल। नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत पुलिस थाना पतलीकूहल की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने नगर-पुलग सड़क, शरण गांव के समीप गश्त के दौरान एक व्यक्ति को नशे की बड़ी खेप के साथ धर दबोचा।
पुलिस ने 18 जनवरी 2026 रविवार को बिशन दास (52 वर्ष) पुत्र स्व. चुन्नी लाल निवासी गांव शरण, डाकघर नगर, तहसील व जिला कुल्लू (हि0प्र0) के कब्जे से दो किलो 286 ग्राम चरस बरामद की।
इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पतलीकूहल में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। बरामद नशे की खरीद-फरोख्त के संबंध में सुराग जुटाए जा रहे हैं। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।