Breaking News

  • हिमाचल : घी और मक्खन के बाद अब दूध भी महंगा : मिल्कफेड ने चार रुपए बढ़ाए दाम, ये है नई कीमत
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • HPAS प्रीलिम्स 2026 परीक्षा का शेड्यूल जारी : ये होगी टाइमिंग और फेस ऑथेंटिकेशन के नए नियम
  • धर्मशाला के चीलगाड़ी में सड़क किनारे मिली युवती की अधजली बॉडी, 10 दिन पहले चंडीगढ़ से लौटी थी
  • हिमाचल पटवारी परीक्षा : श्री राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन चौराव मनसूई की लोकशन अपडेट
  • HPRCA : असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्ट
  • ट्रेनिंग के दौरान थम गई 19 साल के अग्निवीर की सांसें, तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा साहिल कुमार
  • मिशन हिमाचल के लिए BJP ने कसी कमर : 66 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की तैनाती, जानें आपके क्षेत्र से किसे मिली कमान
  • ग्रेजुएट, ITI और कंप्यूटर डिप्लोमा धारकों के लिए हमीरपुर में नौकरी का मौका : 20 हजार तक सैलरी
  • चंबा पुलिस का बड़ा एक्शन : तीसा में किलो 318 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

हमीरपुर रोजगार मेला : 11 जून को 445 पदों पर सीधी भर्ती, 24 हजार तक मिलेगा वेतन

ewn24 news choice of himachal 09 Jun,2026 10:23 am


    हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी माध्यम से रोजगार पाने का एक बड़ा अवसर सामने आया है।

    जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में आगामी 11 जून को सुबह 10 बजे से एक 'लघु रोजगार मेले' का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में तीन नामी कंपनियों द्वारा कुल 445 पदों को भरने के लिए पात्र उम्मीदवारों के सीधे साक्षात्कार (इंटरव्यू) लिए जाएंगे।


    UAE में फैक्ट्री सहायक, जनरल हेल्पर की नौकरी, हिमाचल के युवा इस लिंक पर करें क्लिक 



    जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और चयनित युवाओं को आकर्षक वेतन के साथ अन्य सुरक्षा लाभ भी मिलेंगे।


    जून में अब तक कांगड़ा और चंबा में 10 बार कांपी धरती, 5.0 का लगा बड़ा झटका 



    कंपनियों का विवरण, योग्यता और वेतनमान :


    1. माइलस्टोन गियर्स लिमिटेड, बद्दी (कुल पद: 300)

    पद: मशीन ऑपरेटर, प्रोडक्शन एवं क्वालिटी ट्रेनी।

    शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास या फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट और एमएमवी ट्रेड में आईटीआई (ITI) डिप्लोमा, अथवा मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/बीटेक डिग्री।

    आयु व पात्रता: 18 से 25 वर्ष के अविवाहित पुरुष उम्मीदवार।

    मासिक वेतन: 14,000 से 16,000 रुपए तक।

    2. एचएमसी-ई वैली प्राइवेट लिमिटेड (कुल पद: 45)

    पद: टेक्निकल एसोसिएट, ऑपरेटिंग इंजीनियर, असेंबली और वेल्डिंग।

    शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास सहित आईटीआई डिप्लोमा, या मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और ऑटोमोबाइल ट्रेड में डिप्लोमा।

    आयु व पात्रता: 18 से 32 वर्ष (महिला एवं पुरुष दोनों पात्र)।

    मासिक वेतन: 18,500 से 22,500 रुपए तक।

    3. एसआईएस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर (कुल पद: 100)

    पद: सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर।

    शैक्षणिक योग्यता: 10वीं फेल, 10वीं पास या इससे अधिक।

    शारीरिक मापदंड: लंबाई न्यूनतम 168 सेंटीमीटर तथा वजन 52 से 95 किलोग्राम के बीच।

    आयु व पात्रता: 19 से 40 वर्ष के पुरुष उम्मीदवार।

    मासिक वेतन व सुविधाएं : 18,000 से 24,000 रुपए तक (साथ ही ईपीएफ, ईएसआई, बीमा एवं पेंशन की सुविधा)।

    उम्मीदवार का नाम हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय (Employment Exchange) में पंजीकृत (Registered) होना अनिवार्य है। इच्छुक युवाओं को अपने साथ सभी मूल प्रमाण पत्र (Original Certificates) और हिमाचली बोनाफाइड प्रमाणपत्र लेकर आना होगा।

    इस भर्ती प्रक्रिया के संबंध में किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी या सवाल के लिए उम्मीदवार जिला रोजगार कार्यालय के आधिकारिक दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क कर सकते हैं।



    हिमाचल में 1400 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती को मंजूरी, कैबिनेट के फैसले जानें विस्तार से  



    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 






Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather