शिमला। कांगड़ा डीपीआरओ विनय शर्मा को पदोन्नति मिली है। उन्हें उपनिदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है और मंडी में तैनाती दी है। वह जोनल ऑफिस धर्मशाला का भी अस्थाई रूप से कार्यभार देखेंगे। इस बाबत सचिन पीएंडआर राकेश कंवर ने आदेश जारी कर दिए हैं।
यह प्रमोशन विभागीय प्रमोशन कमेटी की सिफारिश के बाद की गई है। सचिव (I&PR) राकेश कंवर द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, यह प्रमोशन HPCS (संशोधित वेतन) नियम, 2022 के तहत पे लेवल-17 में रेगुलर आधार पर होगा और यह तुरंत या उनके जॉइनिंग की तारीख से (जो भी बाद में हो) लागू होगा।
अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे नोटिफिकेशन जारी होने के 10 दिनों के भीतर अपना नया काम संभाल लें और सही चैनल के माध्यम से अपनी जॉइनिंग रिपोर्ट जमा करें।