शिमला। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शाम 6 बजे का नाउकास्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार रात 9 बजे तक शिमला शहर और आस-पास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान/बिजली कड़कने, तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) और ओलावृष्टि की बहुत अधिक संभावना है।
चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन, बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर, सिरमौर और शिमला जिलों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान/बिजली कड़कने की अनुमान है। साथ ही तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) और ओलावृष्टि की बहुत अधिक संभावना है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है।
किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों और चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और शिमला जिलों के ऊंचे इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है। वहीं, अगले 12 घंटों 15 जून 2026 को रात 9 बजे से 16 जून 2026 को सुबह 9 तक के पूर्वानुमान के अनुसार किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों और चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और शिमला जिलों के ऊंचे इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और शिमला के बाकी हिस्सों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश का अनुमान है।