देहरा। कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र के गांव दरकाटा (भाटी) का 28 वर्षीय नितिन कुमार पुत्र रमेश चंद गंभीर किडनी बीमारी से जूझ रहा है। वर्तमान में उसका नियमित डायलिसिस हो रहा है।
डॉक्टरों ने जल्द से जल्द किडनी ट्रांसप्लांट करवाने की सलाह दी है। डायलिसिस, किडनी ट्रांसप्लांट, दवाइयों आदि का खर्च काफी ज्यादा है। नितिन कुमार के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है और वे इलाज व किडनी ट्रांसप्लांट का भारी खर्च उठाने में असमर्थ हैं।
ऐसे कठिन समय में दानी सज्जनों के सहयोग की बहुत जरूरत है। आपका छोटा सा सहयोग भी नितिन कुमार के लिए बहुत बड़ा सहारा बन सकता है।
अगर कोई नितिन कुमार को जीवन देने के लिए मदद करना चाहता है तो 7876604265 पर संपर्क कर सकता है। साथ ही यूपीआई आईडी nitinkoundal011@okicici के माध्यम से मदद कर सकता है।