Breaking News

  • आनी जल शक्ति मंडल में भरे जाएंगे पैरा कुक और पैरा हेल्पर के पद, 9 अक्टूबर तक करें आवेदन
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा का कमाल : भारतीय सेना के लिए तैयार किया रडार और जैमर-फ्री 'रुद्रा' ड्रोन
  • ऑटो कंपोनेंट निर्माता प्रतिष्ठित कंपनी में अप्रेंटिसशिप का मौका, मंडी ITI में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव
  • हिमाचल में विधवाओं के बच्चों को 27 वर्ष की आयु तक मिलेंगी 1000 रुपये पॉकेट मनी
  • हिमाचल के कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते की किस्त को लेकर बड़ी अपडेट
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद
  • शिमला के एक होटल में भरे जाएंगे कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पद, इस दिन इंटरव्यू
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी, कांगड़ा में होंगे इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना जाना फ्री
  • एचपी स्टेट सीनियर वूमेन चेस चैंपियनशिप-2026 में हमीरपुर की स्निग्धा शर्मा विजेता, चंबा में हुई स्पर्धा
  • HPBOSE का कड़ा रुख : D.El.Ed. परीक्षा में नकल हुई तो रद्द होगा सेंटर

आनी जल शक्ति मंडल में भरे जाएंगे पैरा कुक और पैरा हेल्पर के पद, 9 अक्टूबर तक करें आवेदन

ewn24 news choice of himachal 22 Sep,2026 5:46 pm


    भरे जाने वाले दोनों पद अनारक्षित


    कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति मंडल आनी जिला कुल्लू  में 'पैरा कुक' और 'पैरा हेल्पर' के पदों पर भर्ती होगी। जल शक्ति विभाग की पैरा पॉलिसी के तहत इन पदों को भरा जा रहा है। इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 सितंबर 2026 से 09 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

    अधिशासी अभियंता, जल शक्ति मंडल आनी ने बताया कि भर्ती के तहत पैरा कुक का एक पद (अनारक्षित) और पैरा हेल्पर का एक पद (अनारक्षित) भरा जाएगा। पैरा कुक के लिए 9,000 प्रति माह और पैरा हेल्पर के लिए 5,500 प्रति माह का मानदेय तय किया गया है।

    इन पदों के लिए आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए और आवेदक का जल शक्ति सर्कल कुल्लू क्षेत्र का स्थायी निवासी  होना अनिवार्य है। दोनों ही पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास है।

    पैरा कुक के पद के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त होटल मैनेजमेंट संस्थान से डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए या फिर किसी सरकारी या निजी संस्थान में खाना बनाने (कुकिंग) का न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है।

    आवेदकों को आवेदन फॉर्म के साथ एक अलग शपथ पत्र भी जमा करना होगा, जिसमें यह प्रमाणित करना होगा कि उनके परिवार का कोई भी सदस्य किसी भी प्रकार की सरकारी, पीएसयू या बोर्ड की नौकरी में नहीं है।

    योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप  पर अपने सभी आवश्यक प्रमाणित/स्व-प्रमाणित दस्तावेजों की कॉपियों के साथ अपना आवेदन अधिशासी अभियंता, जल शक्ति मंडल आनी के कार्यालय में 09 अक्टूबर 2026 को शाम 5:00 बजे तक जमा कर सकते हैं।

    उम्मीदवार आवेदन फॉर्म को जल शक्ति उप-मंडल आनी, शोवाद, दलाश, निथर और निरमंड के सहायक अभियंता कार्यालयों से किसी भी कार्यदिवस पर प्राप्त कर सकते हैं। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद मिलने वाले या अधूरे आवेदनों को बिना किसी सूचना के रद्द कर दिया जाएगा।

    भर्ती प्रक्रिया, योग्यता और मूल्यांकन के मानदंडों से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.jsv.hp.gov.in पर जा सकते हैं या कार्यालय के दूरभाष नंबर 01904-253339 पर संपर्क कर सकते हैं।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather