Breaking News

  • मैक्लोडगंज : विदेशी नागरिकों के C-Form न भरने पर गेस्ट हाउस और होमस्टे के खिलाफ FIR
  • कांगड़ा : सुदहेड़ खास में पुलिस ने रोकी ऑल्टो कार, 5.92 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार
  • ऑटो कंपोनेंट निर्माता प्रतिष्ठित कंपनी में अप्रेंटिसशिप का मौका, ITI मंडी में 25 सितंबर को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद
  • हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 233 पदों पर शुरू की भर्ती, 16 अक्टूबर तक करें आवेदन
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • कांगड़ा जिला में निजी क्षेत्र में बंपर भर्ती, 1200 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार-जानें डिटेल
  • दुबई, मॉरीशस और कुवैत में नौकरी पाने का बड़ा मौका : 25 सितंबर को सुंदरनगर में इंटरव्यू
  • आनी जल शक्ति मंडल में भरे जाएंगे पैरा कुक और पैरा हेल्पर के पद, 9 अक्टूबर तक करें आवेदन
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा का कमाल : भारतीय सेना के लिए तैयार किया रडार और जैमर-फ्री 'रुद्रा' ड्रोन

कांगड़ा : सुदहेड़ खास में पुलिस ने रोकी ऑल्टो कार, 5.92 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

ewn24 news choice of himachal 24 Sep,2026 1:05 pm


    सीआईए टीम की बड़ी कार्रवाई, एक जवाली दूसरा अमृतसर निवासी


    धर्मशाला। जिला कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। 

    देर रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना धर्मशाला के अंतर्गत आने वाले सुदहेड़ खास क्षेत्र (चंबी से धर्मशाला मार्ग) पर विशेष नाकाबंदी की गई थी।

    इस दौरान चंबी की तरफ से आ रही एक ऑल्टो कार (नंबर HP 54C 8690) को जांच के लिए रोका गया, जिसमें सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 5.92 ग्राम चिट्टा या हेरोइन बरामद की गई।

    पुलिस ने मौके पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और घटना में इस्तेमाल की गई ऑल्टो कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में पुलिस थाना धर्मशाला में एनडी एंडपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

    गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दलविंदर सिंह (उम्र 40 वर्ष), निवासी गांव जोल, डाकघर भाली, तहसील जवाली, जिला कांगड़ा और सूरज साहू (उम्र 20 वर्ष), निवासी मकान नंबर 15/729, गली नंबर 1, गुरु गोबिंद सिंह नगर, मजीठा रोड, अमृतसर शहर, जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है।

    धर्मशाला पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई और गहन पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह चिट्टे की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 


    लेटस्ट जॉब, रिजल्ट और शिक्षा व रोजगार से संबंधि सभी अपडेट्स के लिए Job Mitra Himachal को Subscribe करें 👇🏻



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather