Breaking News

  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष
  • मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र सहित इन क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली
  • मंडी में युवाओं के लिए रोजगार का मौका : 15 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू
  • ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव और डिस्पैचर की जॉब : 30000 रुपए मिलेगा तक वेतन-14 को पहुंचें ऊना
  • लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता की राजस्थान में हत्या, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा दुख
  • बद्दी की कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर को हमीरपुर में इंटरव्यू
  • ऊना और अंब में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 ऑन-रोल पदों के लिए होंगे इंटरव्यू
  • काला अंब की प्रसिद्ध कंपनी में PMIS ट्रेनी और अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती, कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • शारदीय नवरात्र : दूसरे दिन करे मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें बीज मंत्र व आरती
  • लाहौल-स्पीति में मौसम का मिजाज सख्त : भारी बर्फबारी के चलते बारालाचा और शिंकुला पास पर वाहनों की आवाजाही बंद

हमीरपुर के सर्वेश शर्मा का कमाल : भारतीय सेना के लिए तैयार किया रडार और जैमर-फ्री 'रुद्रा' ड्रोन

ewn24 news choice of himachal 22 Sep,2026 2:56 pm


    3.50 करोड़ की मिली ग्रांट, आईआईटी रुड़की में होगी ट्रेनिंग


    हमीरपुर। राहों के कांटे और कड़े संघर्ष भी उसे रोक न पाए, मेहनत की लकीरों ने आखिरकार उसकी तकदीर बदल दी ....  ये पक्तियां सटीक बैठती हैं राजकीय पॉलीटैक्निक कॉलेज हमीरपुर (बड़ू) के छात्र सर्वेश शर्मा पर। बेहद साधारण परिवार से संबंध रखने वाले सर्वेश शर्मा ने एक बेहतरीन काम कर दिखाया है।

    सर्वेश शर्मा ने भारतीय थल सेना की एक बहुत बड़ी समस्या का समाधान निकालते हुए ऐसा ड्रोन तैयार करने में कामयाबी हासिल की है, जोकि न तो दुश्मन के राडार की पकड़ में आएगा और न ही कोई भी जैमर इसे जाम कर पाएगा।

    कंप्यूटर इंजीनियरिंग के पांचवें सेमेस्टर के छात्र सर्वेश शर्मा के इस प्रोजेक्ट के लिए रक्षा मंत्रालय की डिफेंस इनोवेशन ऑर्गेनाइजेशन (डीआईओ) एवं इनोवेशन फॉर डिफेंस इक्सीलेंस (आईडैक्स) की ओर से 3.50 करोड़ रुपये की ग्रांट मंजूर की गई है। रक्षा मंत्रालय के डिफेंस प्रोडक्शन विभाग के अतिरिक्त सचिव एवं सीईओ दिनेश माहौर ने सोमवार को ही इस बजट को स्वीकृति प्रदान की।

    गरीब परिवार से संबंध रखने वाले सर्वेश शर्मा की इस उपलब्धि ने न केवल अपने परिवार एवं संस्थान को, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित किया है। दरअसल, सर्वेश ने आईआईटी जोधपुर और कोनार्क कोर के राष्ट्रीय स्तरीय ओपन कार्ड बोर्ड ड्रोन कंपीटिशन में भाग लिया था। इसमें देश भर के प्रतिष्ठित संस्थानों की 50 टीमों ने भाग लिया था और अपने-अपने इनोवेटिव आइडिया रखे थे।

    इसी दौरान भारतीय सेना की बॉर्डर सर्विलांस से संबंधित समस्या पर भी चर्चा की गई थी। इस प्रतियोगिता में सर्वेश की टीम ने दस लाख रुपये का चौथा पुरस्कार हासिल किया था। यहीं से प्रेरित होकर सर्वेश ने भारतीय सेना की समस्या के समाधान के लिए ड्रोन तैयार करने पर काम आरंभ किया और इसमें कामयाबी भी हासिल कर ली। इस प्रोजेक्ट पर 87 हजार रुपये खर्च हुए।

    इसके बाद सर्वेश ने डिफेंस इनोवेशन ऑर्गेनाइजेशन (डीआईओ) और इनोवेशन फॉर डिफेंस इक्सीलेंस (आईडैक्स) के प्रोजेक्ट के तहत स्टार्टअप के लिए आवेदन किया, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।

    सर्वेश अब भारतीय सेना के लिए रुद्रा ऐज टी-1 (स्पेक्ट्रा) ड्रोन तैयार करेगा जोकि सीमा पर निगरानी में बहुत बड़ा मददगार साबित होगा। क्योंकि, यह दुश्मन के राडार की पकड़ में नहीं आएगा और जैमर भी इसे जाम नहीं कर पाएगा।

    रक्षा मंत्रालय ने इस प्रोजेक्ट से संबंधित औपचारिकताएं पूर्ण करने के लिए 20 दिन का समय दिया है और इसका इनक्यूबेशन सेंटर आईआईटी रुड़की में बनाया गया है। यानि सर्वेश अब आईआईटी रुड़की की लैब में इस प्रोजेक्ट पर काम करेगा, जिसे 20 महीने में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

    इस उपलब्धि पर पॉलीटैक्निक कालेज के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर, संस्थान के कंप्यूटर इंजीनियिरिंग के विभागाध्यक्ष समीर भारती और अन्य शिक्षकों ने सर्वेश को बधाई देते हुए उसके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहनवीं से पढ़े हैं सर्वेश


    सर्वेश शर्मा बहुत ही साधारण परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता संजीव शर्मा दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं। सर्वेश ने प्रारंभिक और सेकेंडरी स्कूल की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहनवीं से ही हासिल की है।




    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 


    लेटस्ट जॉब, रिजल्ट और शिक्षा व रोजगार से संबंधि सभी अपडेट्स के लिए Job Mitra Himachal को Subscribe करें 👇🏻



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather