चंबा। जिला चंबा के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। टिक्करगल्ला के पास अवरुद्ध हुआ नूरपुर-सांझी नाला-लाहड़ू मार्ग अब यातायात के लिए पूरी तरह से खोल दिया गया है।
मार्ग साफ होने के बाद इस रूट पर वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू हो गई है। प्रशासन ने चालकों को पहाड़ी इलाकों और संवेदनशील स्थानों से गुजरते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।