Breaking News

  • हिमाचल में विधवाओं के बच्चों को 27 वर्ष की आयु तक मिलेंगी 1000 रुपये पॉकेट मनी
  • हिमाचल के कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते की किस्त को लेकर बड़ी अपडेट
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद
  • शिमला के एक होटल में भरे जाएंगे कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पद, इस दिन इंटरव्यू
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी, कांगड़ा में होंगे इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना जाना फ्री
  • एचपी स्टेट सीनियर वूमेन चेस चैंपियनशिप-2026 में हमीरपुर की स्निग्धा शर्मा विजेता, चंबा में हुई स्पर्धा
  • HPBOSE का कड़ा रुख : D.El.Ed. परीक्षा में नकल हुई तो रद्द होगा सेंटर
  • मंडी में HRTC की बल्ले-बल्ले, इलेक्ट्रिक बसों से 24 दिन में 19 लाख से अधिक का मुनाफा
  • हिमाचल में भ्रष्टाचार पर कसी नकेल, 3 हजार करोड़ की बचत-सीएम सुक्खू ने दी जानकारी
  • बिना मान्यता 9वीं से 12वीं की कक्षाएं चलाने वाले निजी स्कूलों को शिक्षा बोर्ड की दो टूक, 2027-28 का शेड्यूल किया जारी

फतेहपुर : खटियाड़ में इंडेन गैस सप्लाई पर हंगामा : दो माह बाद रात 8 बजे पहुंची गाड़ी, एजेंसी पर गंभीर आरोप

ewn24 news choice of himachal 19 Aug,2026 6:30 pm


    बुजुर्ग और महिलाएं रात तक परेशान, विभाग करेगा जांच


    ऋषि महाजन/नूरपुर। कांगड़ा जिला के उपमंडल फतेहपुर के अंतर्गत खटियाड़ और आसपास के ग्रामीण इलाकों में इंडेन गैस एजेंसी बडूखर की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं का भारी आक्रोश देखने को मिला है।

    लोगों का आरोप है कि नियमों के अनुसार करीब 45 दिन बाद गैस की सप्लाई मिलती है मगर फिर भी उनके गांव में गैस की सप्लाई दो माह बाद पहुंचती है और हर बार गैस की गाड़ी देर शाम पहुंचती है। मंगलवार को तो घंटों इंतजार के बाद रात करीब 8 बजे गैस की गाड़ी पहुंची, जिसके बाद लोगों का सब्र जवाब दे गया।

    उपभोक्ताओं का आरोप है कि इंडेन गैस एजेंसी बडूखर की गैस गाड़ी हर बार देर शाम पहुंचती है, जिससे महिलाओं और बुजुर्गों को घंटों सड़क किनारे इंतजार करना पड़ता है। मंगलवार को भी दोपहर से इंतजार के बाद करीब रात 8 बजे गैस की गाड़ी पहुंची। घर का काम हो या खेतों की जिम्मेदारी-इन सबके बीच पूरी शाम गैस के इंतजार में बिताना उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन गया है।

    हर बार गैस की गाड़ी देर से आती है। मंगलवार को भी करीब आठ बजे गाड़ी पहुंची। हम महिलाएं घर और खेत का काम करें या फिर गैस के लिए पूरी शाम सड़क पर इंतजार करें।

    उपभोक्ताओं का आरोप है कि नियमों अनुसार करीब 45 दिन  बाद सप्लाई निश्चित की गयी है पर दो दो माह बाद सप्लाई आती है  कई बार सप्लाई आने से दो-चार दिन पहले ही एजेंसी द्धारा  फोन पर OTP ले लिया जाता है, लेकिन गाड़ी पहुंचने पर OTP एक्सपायर होने या OTP नहीं आने की बात कहकर सिलेंडर देने में परेशानी की जाती है।

    वहीं, होम डिलीवरी शुल्क को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि शुल्क लेने के बावजूद गैस की गाड़ी मुख्य सड़क से मोहल्ले की अंदरूनी सड़क तक जाने से मना कर देती है। इसके चलते महिलाओं और बुजुर्गों को दूर खड़ी गाड़ी से सिलेंडर उठाकर घर तक ले जाना पड़ता है।

    उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार सिलेंडर का वजन जांचे बिना ही सड़क किनारे सप्लाई दे दी जाती है और कथित तौर पर ‘लेना है तो लो, नहीं तो मत लो’ जैसा जवाब दिया जाता है।

    अगर होम डिलीवरी का शुल्क लिया जा रहा है तो सुविधा भी घर तक मिलनी चाहिए। रात को गाड़ी आती है और लोगों को दूर से सिलेंडर उठाकर ले जाना पड़ता है। इस व्यवस्था में बदलाव होना चाहिए।

    उपभोक्ताओं का कहना है कि हर बार देर शाम सप्लाई पहुंचने की व्यवस्था से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को होती है। लोगों का सवाल है—रसोई संभालने वाली महिलाएं देर रात तक गैस के इंतजार में सड़क पर क्यों खड़ी रहें?

    लोगों की शिकायतें गंभीर हैं। गैस समय पर मिलनी चाहिए और डिलीवरी व्यवस्था भी सही होनी चाहिए। विभाग को पूरे मामले की जांच कर उपभोक्ताओं को राहत देनी चाहिए। हर बार गैस की गाड़ी देर शाम पहुंचती है। मंगलवार को भी करीब रात आठ बजे गाड़ी आई। हम सुबह घर का काम करें, दिन में खेत संभालें और फिर शाम तक गैस के लिए सड़क पर इंतजार करें—यह बहुत मुश्किल है। हमारी मांग है कि गैस की सप्लाई समय पर और घरों के नजदीक दी जाए।

    मामले की शिकायत जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से की गई है। विभाग के अधिकारी प्रशोत्तम सिंह ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा है कि इंडेन गैस एजेंसी बडूखर की जांच की जाएगी। अब देखना है कि हर बार देर शाम पहुंचने वाली गैस सप्लाई व्यवस्था में कब सुधार होता है।




    लेटस्ट जॉब, रिजल्ट और शिक्षा व रोजगार से संबंधि सभी अपडेट्स के लिए Job Mitra Himachal को Subscribe करें 👇🏻




    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 




    हिमाचल के इन कर्मचारियों और पेंशनर के एरियर को लेकर बड़ी अपडेट, सीएम सुक्खू ने की घोषणा  




    डाक दरों में बढ़ोतरी : पार्सल और स्पीड पोस्ट भेजना हुआ महंगा, जेब पर बढ़ेगा असर  



    HPPSC : असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, डिटेल में पढ़ें खबर 



    हिमाचल के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में निकली भर्ती, भरे जाएंगे 388 पद, जल्द करें आवेदन 



    मुख्यमंत्री सहारा योजना : इन अभ्यर्थियों को दोबारा करना होगा आवेदन-कर सकते हैं ऑनलाइन 



    देहरा ब्यास पुल पर 14 सितंबर तक भारी वाहनों की आवाजाही बंद  





Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather