Breaking News

  • HPBOSE का कड़ा रुख : D.El.Ed. परीक्षा में नकल हुई तो रद्द होगा सेंटर
  • मंडी में HRTC की बल्ले-बल्ले, इलेक्ट्रिक बसों से 24 दिन में 19 लाख से अधिक का मुनाफा
  • हिमाचल में भ्रष्टाचार पर कसी नकेल, 3 हजार करोड़ की बचत-सीएम सुक्खू ने दी जानकारी
  • बिना मान्यता 9वीं से 12वीं की कक्षाएं चलाने वाले निजी स्कूलों को शिक्षा बोर्ड की दो टूक, 2027-28 का शेड्यूल किया जारी
  • कांगड़ा जिला में निजी क्षेत्र में बंपर भर्ती, 1200 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार-जानें डिटेल
  • हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 233 पदों पर शुरू की भर्ती, 16 अक्टूबर तक करें आवेदन
  • मेडिकल लैबोरेट्री टैक्निशियन ग्रेड-II जॉब ट्रेनी के 18 पद : बैचवाइज की जाएगी भर्ती
  • बिना अनुभव पाएं दुबई में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : बढ़िया सैलरी और कई सुविधाएं-कांगड़ा में इंटरव्यू
  • HPBOSE का राज्य मुक्त विद्यालय के 129 अध्ययन केंद्रों पर बड़ा एक्शन, रिजल्ट रोकने तक की तैयारी
  • HPRCA : सीनियर लैब टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित-यहां देखें

HPBOSE का कड़ा रुख : D.El.Ed. परीक्षा में नकल हुई तो रद्द होगा सेंटर

ewn24 news choice of himachal 20 Sep,2026 6:41 pm



    अक्टूबर-नवंबर की परीक्षाओं के लिए जारी की अधिसूचना




    धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अक्टूबर-नवंबर 2026 में होने वाली D.El.Ed. (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेशभर के 26 सरकारी और निजी संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 

    बोर्ड ने परीक्षाओं को लेकर अपना सख्त रुख साफ कर दिया है। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने चेतावनी दी है कि यदि किसी भी परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल या नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया, तो उस केंद्र की मान्यता बिना किसी पूर्व सूचना के तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी जाएगी।


    मंडी में HRTC की बल्ले-बल्ले, इलेक्ट्रिक बसों से 24 दिन में 19 लाख से अधिक का मुनाफा



    परीक्षाओं को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सीसीटीवी को लेकर कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों को कैमरों की रिकॉर्डिंग कम से कम छह महीने तक सुरक्षित रखनी होगी। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की शिकायत या अनियमितता की भनक लगने पर बोर्ड तुरंत संबंधित केंद्र से सीसीटीवी फुटेज तलब कर सकता है। यदि कोई केंद्र रिकॉर्डिंग उपलब्ध करवाने में विफल रहता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।



    हिमाचल में भ्रष्टाचार पर कसी नकेल, 3 हजार करोड़ की बचत-सीएम सुक्खू ने दी जानकारी 



    बोर्ड अध्यक्ष डॉ. शर्मा ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का पारदर्शी संचालन बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि निरीक्षण के दौरान अनुचित साधनों (UMC) के प्रयोग, सामूहिक नकल या परीक्षा स्टाफ द्वारा परीक्षार्थियों की मदद करने का कोई भी मामला सामने आता है, तो केवल छात्रों पर ही नहीं, बल्कि संबंधित केंद्र और वहां तैनात स्टाफ पर भी गाज गिरेगी। केंद्राध्यक्षों और परीक्षा प्रभारियों को बोर्ड के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।


    बिना मान्यता 9वीं से 12वीं की कक्षाएं चलाने वाले निजी स्कूलों को शिक्षा बोर्ड की दो टूक,  2027-28 का शेड्यूल किया जारी 



    अधिसूचना में एक अहम नियम यह भी जोड़ा गया है कि किसी संस्थान का इस बार परीक्षा केंद्र बनना आगामी परीक्षाओं के लिए गारंटी नहीं होगा। अगली बार केंद्र बनाया जाएगा या नहीं, यह पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करेगा कि मौजूदा परीक्षा कितनी गुणवत्ता और अनुशासन के साथ संपन्न कराई गई। बोर्ड की औपचारिकताओं और नियमों पर खरा उतरने वाले केंद्रों को ही भविष्य में यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

    कांगड़ा जिला में निजी क्षेत्र में बंपर भर्ती, 1200 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार-जानें डिटेल 




    डॉ. शर्मा ने परीक्षार्थियों से भी अपील की है कि वे परीक्षा की गरिमा बनाए रखें और किसी भी तरह के अनुचित साधनों का प्रयोग न करें। 26 केंद्रों की पूरी सूची और विस्तृत अधिसूचना बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 









Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather