कांगड़ा। अगर आप 10वीं पास हैं और बेरोजगार हैं तो आपके लिए ये अच्छी खबर है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से मान्यता प्राप्त एनके इंटरनेशनल (ओवरसीज मैनपॉवर कंसल्टेंट) कम खर्च पर आपके लिए विदेश में नौकरी का बढ़िया अवसर लेकर आई है।
दुबई की WE ONE कंपनी में वेयरहाउस हेल्पर के पद भरे जाएंगे। इंटरव्यू एनके इंटरनेशनल के ऑफिस कांगड़ा में 27 सितंबर, 2026 रविवार को आयोजित किए जाएंगे। इन पदों के लिए 10वीं पास युवा पात्र होंगे। सैलरी की बात करें तो 1300 AED मिलेगी। भारतीय करेंसी में 34 हजार रुपए के करीब वेतन मिलेगा।
साथ ही ओवरटाइम भी देय होगा। इंटरव्यू में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी की आयु 22 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए और बेसिक अंग्रेजी भाषा का ज्ञान जरूरी है। चयनित उम्मीदवारों को रहने, ट्रांसपोर्टेशन, मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा मुफ्त मिलेगी। साथ ही हफ्ते में एक दिन की छुट्टी होगी। कंपनी नियमों के अनुसार दो साल का कॉन्ट्रैक्ट होगा।
अगर कोई 10वीं पास या इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाला युवा इंटरव्यू में भाग लेना चाहता है तो 27 सितंबर को NK इंटरनेशनल (ओवरसीज मैनपावर कंसल्टेंट) ऑफिस पहली मंजिल, नजदीक कालरा कॉम्प्लेक्स UCO बैंक के सामने, वीरता, कांगड़ा, हिमाचल पहुंचे। अधिक जानकारी के लिए 9317805559 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। वहीं, व्हाट्सएप से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।