Breaking News

  • प्रकृति का डरावना रूप : संजौली-ढली मार्ग पर हुआ भारी भूस्खलन, बाल-बाल बचे वाहन चालक
  • हिमाचल में चालान 2 पे पहल का आगाज, सरकारी कार्यालयों के चक्कर से मिलेगी निजात
  • अटल टनल पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु : इंजीनियरिंग कौशल को सराहा, हिडिंबा मंदिर में की पूजा-अर्चना
  • हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती, PST, PET की तिथियां जारी, एक लाख से अधिक अभ्यर्थी बुलाए
  • UAE की कंपनी में नौकरी : सिक्योरिटी गार्ड, बैगेज लोडर और क्लीनर के लिए कांगड़ा में 8 अक्टूबर को इंटरव्यू
  • हमीरपुर के रेस्तरां में नौकरी का मौका : 17 पदों पर भर्ती, 9 अक्टूबर को नादौन में इंटरव्यू
  • महिलाओं की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूटता था गहने, शिमला पुलिस ने ऐसे दबोचा बदमाश
  • सरकारी नौकरी : HPPSC ने इन पदों पर शुरू की भर्ती, 3 नवंबर तक करें आवेदन
  • पालमपुर : ब्रेक फेल होने से पलटी यात्रियों से भरी निजी बस, चालक की सूझबूझ से बची जान
  • बद्दी की कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर को हमीरपुर में इंटरव्यू

कुल्लू : नालागढ़ की कंपनी में फ्लोर स्टाफ के भरे जा रहे 150 पद, 22 सितंबर को इंटरव्यू

ewn24 news choice of himachal 17 Sep,2026 4:34 pm


    कुल्लू। रोजगार की तलाश करने वालों के लिए बढ़िया मौका है। टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशन लिमिटेड नालागढ़, द्वारा पुरुष उम्मीदवारों के लिए फ्लोर स्टाफ का कुल 150 रिक्त पद को भरने के लिए रोजगार कार्यालय को मांग अधिसूचित की गई है।

    जिला रोजगार अधिकारी विनोद कुमार ने जानकारी दी कि उक्त भर्ती नियोक्ता द्वारा जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आयोजित की जाएगी। रिक्तियों के लिए आवश्यक योग्यता 10वीं पास तथा आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

    इसके लिए वेतनमान 14,300 रुपये मासिक होगा तथा नौकरी का कार्यस्थल नालागढ़ है। योग्य उम्मीदवार अपने सभी अनिर्वाय मूल दस्तावेजों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट फोटो तथा शैक्षिक प्रमाण पत्रों सहित 22 सितम्बर 2026 को प्रातः 11:00 बजे जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में पहुँच कर कैम्पस इंटरव्यू में भाग ले सकते है।

    इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार सहायता के लिए हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए और यदि पंजीकृत नहीं हैं तो ऑनलाइन अपना पंजीकरण करवा लें तथा इंटरव्यू के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।

    ऑनलाइन पंजीकरण के लिए www.eemis.hp.nic.in पोर्टल पर जाएं व अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू 01902-222522 पर संपर्क कर सकते हैं।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather