धर्मशाला। इंदिरा प्रियदर्शनी हाइड्रल प्रोजेक्ट, सोकणी दा कोट (खनियारा), धर्मशाला में मनूनी खड्ड में अचानक आई बाढ़ में 15 से 20 मजदूर बह गए हैं। दो मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। एसडीआरएफ और लोकल पुलिस की टीमें मौके पर हैं।
प्रोजेक्ट में कार्यरत एक मजदूर ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद तीन बजे खड्ड में अचानक बाढ़ आ गई। मजदूरों को सुरक्षित स्थान पर भागने का मौका भी नहीं मिला। ऊपरी क्षेत्र में बादल फटने के चलते बाढ़ आई। इसमें 15 से 20 मजदूर बह गए। वहीं, एक हाइड्रा मशीन, एक जेसीबी और एक मिक्सर बनाने की मशीन भी बह गई है।
वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी किए हैं। लापता लोग जल्द सकुशल मिलें। उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी शोक जताया है।