लंज। कांगड़ा जिला के लंज मेन बाजार से भक्तों का जत्था श्री मणिमहेश सेवा के लिए रवाना हो गया। भोले नाथ के जयकारों के साथ यह जत्था श्री मणिमहेश सेवा समिति दीनानगर पठानकोट की लंज टीम के संचालक राजेश भारद्वाज उर्फ सिंटू की अगुवाई में रवाना हुआ।
श्री मणिमहेश सेवा समिति दीनानगर पठानकोट की लंज टीम हर वर्ष वार्षिक भंडारे आदि में योगदान देती है। इस वर्ष समिति ने अब तक 8 लाख से अधिक की नकदी और अन्य सामान इकट्ठा किया है। इसमें 6 लाख 91 हजार 454 रुपए नकद शामिल हैं।
इस राशि में 57 हजार रुपए कंबल सेवा समिति, 1 लाख 21 हजार रुपए बर्फानी बाबा कैलाश भारती वृद्धाश्रम काशी के लिए समर्पित किए गए हैं। शेष 6 लाख 91 हजार 454 रुपए की राशि मणिमहेश यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड से शिवकुंड तक निशुल्क चिकित्सा सुविधा, प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, रात्रि विश्राम एवं लंगर सेवा में व्यय की जाएगी।
लंज सेवा समिति के संचालक राजेश भारद्वाज उर्फ सिन्टू के नेतृत्व में सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। सिन्टू भारद्वाज, सुनील मेहरा (लंज) , राकेश बैंस, नरेश (लाहालपुर), मिंटू (सलोल), हरवंस भुल्लर (कोड़िया), श्रवण रंधावा, अम्बी, संजय शर्मा, रोहित (कहालियां), विकास (स्पेल), राजू और सोमी (बटबाल्ला), लाल चंद (कदरेटी), शौर्य भारद्वाज सहित समस्त जनता एवं शिव भक्तों से सहयोग मिला। लंज सेवा समिति के संचालक राजेश भारद्वाज उर्फ सिन्टू ने समस्त भोले भक्तों का दिल से आभार प्रकट किया और कहा कि भोले बाबा सबकी मनोकामना पूर्ण करें।
श्री मणिमहेश सेवा समिति लंज हर वर्ष श्री मणिमहेश यात्रा के लिए योगदान देती है। वर्ष 2019 में 2.75 लाख, 2020 में 3.11 लाख, 2021 में 4.29 लाख, 2022 में 5.06 लाख, 2023 में 5.79 लाख, 2024 में 7.08 लाख और 2025 में अब तक 8.69454 लाख रुपए का योगदान दिया है।