Breaking News

  • जून में अब तक कांगड़ा और चंबा में 10 बार कांपी धरती, 5.0 का लगा बड़ा झटका
  • देहरा : खेत में काम कर रही महिला पर कृषि यंत्र से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में टांडा रेफर
  • हिमाचल के चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवा चलने का अनुमान
  • UAE में फैक्ट्री सहायक, जनरल हेल्पर की नौकरी, हिमाचल के युवा इस लिंक पर करें क्लिक
  • हिमाचल में 1400 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती को मंजूरी, कैबिनेट के फैसले जानें विस्तार से
  • दुबई में सिक्योरिटी गार्ड बनने का मौका : सिर्फ एक दिन बाकी, 6 जून को पहुंचें कांगड़ा
  • हमीरपुर रोजगार मेला : 11 जून को 445 पदों पर सीधी भर्ती, 24 हजार तक मिलेगा वेतन
  • ज्वालाजी : 'आउट रीच वर्कर' पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू, जानें योग्यता और वेतन
  • कसोल गोलीकांड : इटली भागने की फिराक में था मुख्य आरोपी, अमृतसर से गिरफ्तार
  • रविंद्र नाथ टैगोर स्कूल रैंखा में तंबाकू निषेध दिवस पर बच्चों ने दिया जागरूकता का संदेश

मंडी जिला में दोपहर एक बजे तक 52.46 प्रतिशत मतदान दर्ज

ewn24 news choice of himachal 17 May,2026 3:02 pm



    मंडी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि मंडी जिला में शहरी निकाय चुनावों के तहत नगर निगम मंडी के 14 वार्डों सहित नगर परिषद सुंदरनगर, जोगिन्द्रनगर, नेरचौक, सरकाघाट तथा नगर पंचायत रिवालसर और करसोग में दोपहर 1 बजे तक कुल 52.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

    उन्होंने बताया कि नगर निगम मंडी में 49.90 प्रतिशत, सुंदरनगर में 50.77 प्रतिशत, जोगिन्द्रनगर में 57.66 प्रतिशत, नेरचौक में 59.80 प्रतिशत, सरकाघाट में 54.52 प्रतिशत, रिवालसर में 63.06 प्रतिशत तथा करसोग में 62.99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगी।

    उपायुक्त मंडी ने कहा कि मतदान पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और बिना किसी प्रभाव के सम्पन्न हो, इसके लिए प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की पूरी टीम चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन में निरंतर जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि सभी शहरी निकायों में मतदाता पूरे उत्साह के साथ मतदान केन्द्रों में पहुंच रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि मंडी नगर निगम के समखेतर वार्ड में आदर्श पोलिंग बूथ स्थापित किया गया है, जहां मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। यहां क्रेच सुविधा भी दी जा रही है, जहां आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता छोटे बच्चों की देखभाल कर रही हैं, ताकि अभिभावकों को मतदान करने में सुविधा मिल सके।

    उन्होंने कहा कि बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए स्वयंसेवियों की तैनाती की गई है, जो मतदान केन्द्रों पर उनकी मदद कर रहे हैं। उपायुक्त ने एक बार फिर सभी मतदाताओं से अपील की कि वे दोपहर 3 बजे से पहले मतदान केन्द्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें तथा पहचान स्थापित करने के लिए कोई भी वैध पहचान पत्र साथ लेकर आएं।



    नूरपुर : 25 साल बाद परिषद में कमल खिलाने वाले राकेश पठानिया पोस्टरों से गायब  



    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 




    चंबा : भरमौर-पठानकोट एनएच पर खाई में गिरी कार, एक की गई जान  




    हिमाचल पंचायत चुनाव : 52349 मतदाता पहली बार करेंगे मतदान  



    अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का शिकंजा : 48 घंटे में 09 वाहन पकड़े, 2 मल्टी एक्सल ट्रक जब्त 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather