ऋषि महाजन\नूरपुर। नूरपुर पुलिस जिला नूरपुर द्वारा अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिछले 48 घंटों में बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई। विशेष चेकिंग अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 09 वाहनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।
पुलिस अनुसार थाना डमटाल क्षेत्र में दो मल्टी एक्सल ट्रकों को पकड़ा गया, जबकि थाना फतेहपुर, ज्वाली, इंदौरा और रेहन क्षेत्रों में 07 ट्रैक्टरों पर कार्रवाई की गई।
पुलिस ने पकड़े गए दोनों मल्टी एक्सल ट्रकों को जब्त कर अदालत भेज दिया है। वहीं अन्य ट्रैक्टरों के खिलाफ भी नियमानुसार जुर्माना और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।
पुलिस जिला नूरपुर ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि यदि कहीं अवैध खनन की गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।