Breaking News

  • जवाली अस्पताल का होगा कायाकल्प, 50 बेड का नया भवन जल्द होगा तैयार
  • केंद्रीय बजट 2026 में निवेश आधारित मॉडल, इंफ्रास्ट्रक्चर व रोजगार सृजन पर फोकस
  • 10वीं फेल-पास या इससे अधिक पढ़े लिखे युवाओं को मिलेगी नौकरी, पहुंचें हमीरपुर
  • लोक निर्माण विभाग लिपिक वर्ग कर्मचारी महासंघ के चुनाव संपन्न, प्रशांत चंद्र दूसरी बार बने जिला अध्यक्ष
  • नशा माफिया पर नूरपुर पुलिस की बड़ी चोट : 1.546 किलो चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
  • महाशिवरात्रि पर कालेश्वर महादेव में दर्शन होंगे सुलभ, बैठक कर तैयारियों को दिया अंतिम रूप
  • घुमारवीं : एनएच किनारे फुटपाथ पर फिर सजी दुकानें, बेखौफ दुकानदारों ने किया अतिक्रमण
  • बग्गी तुंगल में आंगनबाड़ी सहायिका के लिए अब 23 फरवरी को होंगे इंटरव्यू
  • कांगडा़ : भरे जाएंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 150 पद, 13 फरवरी तक इंटरव्यू
  • जर्मनी में नौकरी का सुनहरा मौका : 200 पदों के लिए 11 फरवरी को इंटरव्यू

इस देश ने मोदी के स्वागत को तोड़ डाली परंपरा, पीएम ने छुए पैर

ewn24news choice of himachal 22 May,2023 2:00 am

    पापुआ न्यू गिनी के एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    नई दिल्ली। जापान में जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद भारत के पीएम नरेंद्र मोदी पापुआ न्यू गिनी पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत ऐसा कि दुनिया देखती रह गई।
    HPbose 12Th Result: धौलाधार स्कूल श्यामनगर के छात्रों का प्रदर्शन रहा बेहतरीन 

     

    जी हां, पापुआ न्यू गिनी के एयरपोर्ट पर मेजबान देश के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने पैर छूकर पीएम मोदी का स्वागत किया। भारत की ओर से नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जो कि पापुआ न्यू गिनी के दौरे पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी के स्वागत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

    यह स्वागत इसलिए भी खास है क्योंकि उस देश में नियम है कि वहां पर सूर्यास्त के बाद आने वाले किसी भी नेता का औपचारिक स्वागत नहीं किया जाता, लेकिन पीएम मोदी के पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी वो पहले शख्स हैं जिनके लिए इस देश ने अपनी पुरानी परंपरा को तोड़ा है।
    उत्तराखंड में बिना नशे वाले भांग के पौधे की होती है खेती, कुल्लू में भी पाया जाता

    प्रशांत महासागर में स्थित यह द्वीपीय देश रात्रि पहर में विदेशी मेहमानों का राजकीय सम्मान के साथ स्वागत नहीं करता है, लेकिन भारत की अहमियत और वैश्विक मंच पर पीएम मोदी की बढ़ती साख को देखते हुए वहां की सरकार ने यह फैसला लिया।

    पापुआ न्यू गिनी में बसे भारतीय लोगों ने भी पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम ने यहां पहुंचकर कई लोगों से मुलाकात की। कई भारतीय लोगों ने पीएम मोदी को तोहफे दिए। कई लोग पीएम मोदी के साथ फोटो खिंचाने को लेकर भी उत्साहित नजर आए।

    पीएम मोदी यहां फोरम फॉर इंडिया-पैसिफिक कॉर्पोरेशन (FIPIC) समिट में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। इस मीटिंग में 14 देशों के नेता भाग लेंगे। पापुआ न्यू गिनी के दौरे के बाद पीएम मोदी यहां से सीधे ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। वहां वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। ऑस्ट्रेलिया में अब से हैरिस पार्क क्षेत्र को 'लिटिल इंडिया' के नाम से जाना जाएगा। इसकी घोषणा पीएम के सामुदायिक कार्यक्रम के दौरान की जाएगी।
    हिमाचल जॉब : रेलवे गेटकीपर के भरे जाएंगे 300 पद, हमीरपुर में होगी भर्ती रैली




    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather