Breaking News

  • डिजिटल पुलिसिंग में नूरपुर पुलिस का दबदबा : ICJS सर्च में हिमाचल में नंबर-वन
  • ओम साईं यूथ करियर डिफेंस अकादमी : 6 युवाओं का अग्निवीर GD में चयन, 4 ने विभिन्न रेजिमेंट्स में गाड़े झंडे
  • कांगड़ा में चुनावी बवाल : झिकली इच्छी पंचायत में प्रधानी के चुनाव नतीजे के बाद भारी हंगामा
  • HPRCA ने घोषित किया JOA (लाइब्रेरी) परीक्षा का परिणाम, इस दिन होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • हिमाचल : जाहलमा पुल डैमेज, पांगी और लाहौल घाटी की 14 पंचायतों का केलांग-मनाली से संपर्क टूटा
  • बंगोली पंचायत में शुभम चौधरी 28 साल की उम्र में चुने प्रधान, जिंदर उपप्रधान
  • ज्वालामुखी : सिहोरपांई पंचायत चुनाव में कांता देवी प्रधान और अनूप चौहान बने उप-प्रधान
  • बिलासपुर : गरामोड़ा फोरलेन पर कार से 3 किलो से अधिक चरस बरामद, मंडी के 5 तस्कर गिरफ्तार
  • कुल्लू : चुनावी ड्यूटी से गायब रहना पड़ा महंगा, पोलिंग ऑफिसर को कारण बताओ नोटिस जारी
  • बिलासपुर : ससुराल में दामाद पर ससुर और साले ने बरसाए डंडे, थप्पड़-मुक्कों से पीटकर किया लहूलुहान

हिमाचल पंचायत चुनाव : दोपहर 3 बजे थमा मतदान, ऊना और नालागढ़ में बूथों पर जमकर बवाल

ewn24 news choice of himachal 26 May,2026 5:12 pm


    शिमला। हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान दोपहर 3 बजे समाप्त हो गया है। लोकतंत्र के इस जमीनी पर्व में जहाँ जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, वहीं कई जगहों से हंगामे, तीखी नोकझोंक और मारपीट की खबरें भी सामने आईं।

    ऊना के बीटन और नालागढ़ के दून में मतदान केंद्रों पर माहौल इस कदर गरमाया कि कुछ समय के लिए वोटिंग प्रक्रिया को रोकना पड़ा। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी के चलते समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया और राहत की बात यह रही कि इन हिंसक झड़पों में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

    ऊना: पोलिंग बूथ के अंदर ही भिड़े उम्मीदवारों के समर्थक0


    ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली बीटन पंचायत में चुनावी रंजिश के चलते माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। यहाँ मतदान प्रक्रिया के दौरान दो उम्मीदवारों के बीच किसी बात को लेकर मतभेद शुरू हुआ। 

    देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों उम्मीदवारों के समर्थक पोलिंग बूथ के भीतर ही आपस में भिड़ गए और उनके बीच जमकर हाथापाई हुई। पोलिंग स्टेशन के अंदर बवाल होता देख वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और बीच-बचाव कर उपद्रवियों को शांत कराया, जिसके बाद दोबारा मतदान शुरू हो सका।

    नालागढ़: लाइन में धक्कामुक्की के बाद दून में जमकर चली लात-घूंसे

    उधर, नालागढ़ के दून विधानसभा क्षेत्र के शीतलपुर बूथ पर भी भारी अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। यहाँ पोलिंग बूथ के बाहर लगी लंबी कतार में अचानक धक्कामुक्की शुरू हो गई। 

    देखते ही देखते इस धक्कामुक्की ने हिंसक रूप ले लिया और दो गुटों के लोग आपस में भिड़ गए। बवाल इतना बढ़ गया कि सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों को कुछ देर के लिए मतदान रोकना पड़ा। मौके पर मौजूद अतिरिक्त पुलिस बल ने तुरंत स्थिति को संभाला और माहौल शांत होने के बाद ही वोटिंग दोबारा शुरू करवाई गई।

    शिमला: रामपुर के ब्रांदली में नोटा स्टैंप पर विवाद, धूप में बेहाल हुए मतदाता

    हिंसक झड़पों से इतर, राजधानी शिमला के रामपुर स्थित ब्रांदली में एक बेहद अलग और तकनीकी विवाद सामने आया। यहाँ स्थानीय लोगों और एजेंटों ने आरोप लगाया कि मतदान के लिए सामान्य मुहर की जगह 'नोटा (NOTA)' स्टैंप का इस्तेमाल किया जा रहा है। 

    इस गंभीर आरोप के बाद मतदान केंद्र पर भारी हंगामा शुरू हो गया और सुबह से ही वोटिंग प्रक्रिया पूरी तरह ठप्प रही। इस विवाद के कारण अपना प्रधान और प्रतिनिधि चुनने आए ग्रामीणों को दिनभर तेज धूप में खड़े रहकर वोटिंग शुरू होने का इंतजार करना पड़ा, जिससे मतदाताओं में भारी रोष देखा गया।

    फिलहाल, 3 बजे मतदान का समय खत्म होने के बाद अब सभी संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और मतों की गिनती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 



    शिमला पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक : बाहरी राज्यों से चिट्टा सप्लाई करने वाले 3 इंटरस्टेट सरगना गिरफ्तार 








Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather