Breaking News

  • HPBoSE की खास पहल : विशेष बच्चों की उड़ान को मिलेगी नई दिशा-बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान
  • HPPSC अपडेट : असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें परीक्षा का पूरा शेड्यूल
  • इंदौरा : डाह-कुल्हाड़ा और लदौड़ी में जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आगाज
  • हमीरपुर : रेस्टोरेंट में मैनेजर, शैफ और रिसेप्शनिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, भोरंज में 9 सितंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार

हिमाचल : जाहलमा पुल डैमेज, पांगी और लाहौल घाटी की 14 पंचायतों का केलांग-मनाली से संपर्क टूटा

ewn24 news choice of himachal 27 May,2026 2:48 pm


    मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी और विधायक


    केलांग। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उदयपुर-किलाड़-थिरोट-तांदी (SKTT) मुख्य मार्ग पर स्थित जाहलमा पुल पहाड़ी दरकने और भारी भूस्खलन के कारण बुरी तरह डैमेज हो गया है।

    इस हादसे के बाद लाहौल घाटी की 14 पंचायतों सहित पांगी घाटी का जिला मुख्यालय केलांग और पर्यटन नगरी मनाली से संपर्क पूरी तरह से कट गया है इस महत्वपूर्ण मार्ग के बंद होने के चलते सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहनों के साथ-साथ बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग बीच रास्ते में ही फंस गए हैं।

    जानकारी के अनुसार, लाहौल घाटी के उदयपुर के तहत आने वाले जालहमा में पिछले तीन दिनों से लगातार पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा था। यहां रुक-रुक कर चट्टानें और मलबे गिरने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने बीते मंगलवार को इस मार्ग पर केवल सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक ही वाहनों की आवाजाही की अनुमति देने का फरमान जारी किया था। लेकिन अब पूरी पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा अचानक दरक जाने के कारण यह मार्ग पूरी तरह से ठप हो गया है और पुल को भारी नुकसान पहुंचा है।

    घटना की सूचना मिलते ही लाहौल-स्पीति के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थानीय विधायक भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। फंसे हुए पर्यटकों और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

    वैकल्पिक मार्ग की तलाश में जुटा BRO

    सीमा सड़क संगठन (BRO) के अधिकारी और इंजीनियर भी भारी मशीनरियों के साथ मौके पर तैनात हैं। पहाड़ी से अभी भी लगातार मलबा गिर रहा है, जिसके कारण बहाली के काम में दिक्कतें आ रही हैं। बीआरओ के अधिकारी जल्द से जल्द यातायात सुचारू करने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग (Alternative Route) निकालने की व्यवस्था में जुट गए हैं, ताकि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके।

    प्रशासन ने स्थानीय लोगों और इस मार्ग पर यात्रा करने वाले पर्यटकों से अपील की है कि जब तक सड़क पूरी तरह से साफ और सुरक्षित नहीं हो जाती, तब तक वे इस मार्ग पर सफर करने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर ही रुकें।



    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 



    शिमला पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक : बाहरी राज्यों से चिट्टा सप्लाई करने वाले 3 इंटरस्टेट सरगना गिरफ्तार 







Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather