हरिपुर। देहरा विकास खंड की बंगोली पंचायत से शुभम चौधरी 28 साल की उम्र में पंचायत प्रधान बने हैं। उन्होंने 288 मतों से जीत दर्ज की। शुभम चौधरी को 674 मत मिले। पूर्व प्रधान गुरदयाल सिंह को 386 और जय गणेश को 85 मत पड़े।
वहीं, जोगिंदर सिंह उर्फ जिंदर ने 284 मतों से उपप्रधान का चुनाव जीता है। जोगिंदर सिंह को 592, कमल कुमार को 308 और नेम चंद को 243 वोट पड़े हैं।
बंगोली पंचायत वार्ड एक से अशनी देवी, वार्ड दो से जीवन किशोर, वार्ड चार से पूजा शर्मा, वार्ड 6 से सुनीता देवी और वार्ड 7 से रीता देवी सदस्य चुनीं हैं। वार्ड तीन से कुलवंत सिंह (बिट्टू) और वार्ड 5 से मस्त राम निर्विरोध चुने गए हैं।