Breaking News

  • डिजिटल पुलिसिंग में नूरपुर पुलिस का दबदबा : ICJS सर्च में हिमाचल में नंबर-वन
  • ओम साईं यूथ करियर डिफेंस अकादमी : 6 युवाओं का अग्निवीर GD में चयन, 4 ने विभिन्न रेजिमेंट्स में गाड़े झंडे
  • कांगड़ा में चुनावी बवाल : झिकली इच्छी पंचायत में प्रधानी के चुनाव नतीजे के बाद भारी हंगामा
  • HPRCA ने घोषित किया JOA (लाइब्रेरी) परीक्षा का परिणाम, इस दिन होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • हिमाचल : जाहलमा पुल डैमेज, पांगी और लाहौल घाटी की 14 पंचायतों का केलांग-मनाली से संपर्क टूटा
  • बंगोली पंचायत में शुभम चौधरी 28 साल की उम्र में चुने प्रधान, जिंदर उपप्रधान
  • ज्वालामुखी : सिहोरपांई पंचायत चुनाव में कांता देवी प्रधान और अनूप चौहान बने उप-प्रधान
  • बिलासपुर : गरामोड़ा फोरलेन पर कार से 3 किलो से अधिक चरस बरामद, मंडी के 5 तस्कर गिरफ्तार
  • कुल्लू : चुनावी ड्यूटी से गायब रहना पड़ा महंगा, पोलिंग ऑफिसर को कारण बताओ नोटिस जारी
  • बिलासपुर : ससुराल में दामाद पर ससुर और साले ने बरसाए डंडे, थप्पड़-मुक्कों से पीटकर किया लहूलुहान

ज्वालामुखी : सिहोरपांई पंचायत चुनाव में कांता देवी प्रधान और अनूप चौहान बने उप-प्रधान

ewn24 news choice of himachal 26 May,2026 8:59 pm


    सुभाष चौहान/ज्वालामुखी। ज्वालामुखी तहसील के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सिहोरपांई के त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव बेहद शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए हैं। मत

    दान प्रक्रिया के बाद घोषित हुए परिणामों में जहाँ प्रधान पद पर कांता देवी ने जीत दर्ज की, वहीं उप-प्रधान पद पर अनूप चौहान ने बाजी मारी है।

    कड़े मुकाबले में कांता और अनूप ने मारी बाजी


    सिहोरपांई पंचायत में इस बार चुनावी सरगर्मी काफी तेज थी। प्रधान पद के लिए मैदान में चार प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे थे, जिसमें कड़ी टक्कर के बाद कांता देवी ने विजय हासिल की। इसी तरह उप-प्रधान पद के लिए भी चार प्रत्याशियों के बीच मुकाबला था, जहाँ अनूप चौहान ने अपने प्रतिद्वंदियों को पछाड़कर इस महत्वपूर्ण सीट पर अपना कब्जा जमाया।

    पंचायत के पांच वार्डों में से दो वार्डों में आपसी सहमति से प्रतिनिधियों का चुनाव निर्विरोध हुआ, जबकि तीन वार्डों में मतदान के जरिये फैसला हुआ:

    वार्ड नंबर 01 (मतियाल): नीलम कुमारी (निर्विरोध चुनी गईं)

    वार्ड नंबर 04 (सिहोरपांई-01): माया देवी (निर्विरोध चुनी गईं)

    वार्ड नंबर 02 (मतियाल): रंजना कुमारी (चुनाव जीतकर पंच बनीं)

    वार्ड नंबर 03 (रतियाल): कृष्ण गोपाल (चुनाव जीतकर पंच बने)

    वार्ड नंबर 05 (सिहोरपांई-02): आशीष कुमार (चुनाव जीतकर पंच बने)

    ढोल की थाप पर थिरके समर्थक, प्रत्याशियों ने जताया आभार


    जैसे ही चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा हुई, पूरी पंचायत में जश्न का माहौल बन गया। नवनिर्वाचित प्रधान कांता देवी, उप-प्रधान अनूप चौहान और सभी विजयी वार्ड पंचों ने ढोल की थाप पर अपने समर्थकों के साथ जमकर भांगड़ा डाला।

    जीत से गदगद सभी प्रत्याशियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय पंचायत की जनता को दिया और हर सुख-दुख में साथ निभाने व चुनाव में पूरा सहयोग देने के लिए सभी समर्थकों और मतदाताओं का दिल से आभार व्यक्त किया। नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों ने संकल्प लिया कि वे बिना किसी भेदभाव के पूरी निष्ठा के साथ सिहोरपांई पंचायत के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 



    शिमला पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक : बाहरी राज्यों से चिट्टा सप्लाई करने वाले 3 इंटरस्टेट सरगना गिरफ्तार 







Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather