कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका है। लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती होगी।
इसके लिए विभिन्न उप रोजगार कार्यालयों में इंटरव्यू आयोजित होंगे। इंटरव्यू में युवक और युवतियां दोनों भाग ले सकते हैं। अच्छे वेतन के साथ अन्य सुविधाएं कंपनी द्वारा उपलब्ध करवाई जाएंगी।
जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया है कि न्यू एरा इंडस्ट्रीज लुधियाना, बेक्टर फूड स्पेशियलिटीज लिमिटेड राजपुरा और ए-वन न्यू ऐज साइकिल्स, लुधियाना में पुरुष और महिलाओं के 300 पद भरे जाने हैं। आयु 18 से 35 वर्ष होगी।
दसवीं, बारहवीं, ग्रेजुएशन, आईटीआई डिप्लोमा इन पदों के लिए पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 20 से 27 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन व अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार दी जाएंगी।
इन पदों के लिए इंटरव्यू 2 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय, कांगड़ा, 3 दिसंबर नगरोटा बगवां, 4 दिसंबर को ज्वाली और 5 दिसंबर को रोजगार कार्यालय नूरपुर में सुबह 11 बजे से होंगे।
अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाणपत्र साथ लेकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 01892-224892 पर संपर्क कर सकते हैं।