मंडी। हिमाचल के मंडी जिला में मार्केटिंग के पदों पर भर्ती का मौका है। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि एबी इंश्योरेंस ब्रोकर्ज प्रा. लिमिटेड मंडी द्वारा जिला रोजगार कार्यालय को मार्केटिंग के कुल 15 पदों के लिए अधिसूचना प्राप्त हुई है।
साक्षात्कार में लड़के और लड़कियां दोनों ही भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
चयनित अभ्यर्थियों को 12,000 रुपए से 14,000 रुपए प्रतिमाह वेतन के साथ इंसेंटिव भी प्रदान किया जाएगा। इन पदों के लिए 01 दिसंबर, 2026 को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय, मंडी में इंटरव्यू होंगे।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों एवं उनकी छाया प्रतियों, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता पासबुक, 02 पासपोर्ट साइज फोटो और रोजगार पंजीकरण प्रमाण-पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर मंडी के दूरभाष नंबर 01905-235508 अथवा संबंधित नियोक्ता के मोबाइल नंबर 97364-17018 पर संपर्क किया जा सकता है।