हिमाचल में लेक्चरर कंप्यूटर साइंस के 985 पद भरने को लेकर बड़ी अपडेट
ewn24news choice of himachal 15 Mar,2024 3:41 am
सचिव शिक्षा ने निदेशक उच्च शिक्षा को जारी किया पत्र
शिमला। हिमाचल में लेक्चरर (कंप्यूटर साइंस) के खाली 985 पदों को भरने के मामले में बड़ी अपडेट है। सचिव शिक्षा ने निदेशक उच्च शिक्षा को पत्र जारी किया है। इस पत्र में कैबिनेट फैसले का हवाला देते मामले में आगामी महत्वपूर्ण कार्रवाई करने को कहा है।
बता दें कि 7 मार्च 2024 को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लेक्चरर कंप्यूटर साइंस के 985 खाली पदों को भरने के लिए मंजूरी दी थी। यह पद निर्धारित आर एंड पी रूल्स के तहत भरे जाएंगे।