Breaking News

  • जवाली अस्पताल का होगा कायाकल्प, 50 बेड का नया भवन जल्द होगा तैयार
  • केंद्रीय बजट 2026 में निवेश आधारित मॉडल, इंफ्रास्ट्रक्चर व रोजगार सृजन पर फोकस
  • 10वीं फेल-पास या इससे अधिक पढ़े लिखे युवाओं को मिलेगी नौकरी, पहुंचें हमीरपुर
  • लोक निर्माण विभाग लिपिक वर्ग कर्मचारी महासंघ के चुनाव संपन्न, प्रशांत चंद्र दूसरी बार बने जिला अध्यक्ष
  • नशा माफिया पर नूरपुर पुलिस की बड़ी चोट : 1.546 किलो चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
  • महाशिवरात्रि पर कालेश्वर महादेव में दर्शन होंगे सुलभ, बैठक कर तैयारियों को दिया अंतिम रूप
  • घुमारवीं : एनएच किनारे फुटपाथ पर फिर सजी दुकानें, बेखौफ दुकानदारों ने किया अतिक्रमण
  • बग्गी तुंगल में आंगनबाड़ी सहायिका के लिए अब 23 फरवरी को होंगे इंटरव्यू
  • कांगडा़ : भरे जाएंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 150 पद, 13 फरवरी तक इंटरव्यू
  • जर्मनी में नौकरी का सुनहरा मौका : 200 पदों के लिए 11 फरवरी को इंटरव्यू

हमीरपुर में अनधिकृत तरीके से पौधे बेचने वालों की खैर नहीं-होगी कार्रवाई

ewn24news choice of himachal 06 Jul,2023 7:32 pm

    किसानों-बागवानों से अपील, विभाग से खरीदें पौधे

     

    हमीरपुर। हिमाचल के हमीरपुर जिला उद्यान विभाग ने अनधिकृत तरीके से पौधों को बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए कमर कस ली है।  उद्यान विभाग के उपनिदेशक राजेश्वर परमार ने जिला के किसानों और बागवानों से उद्यान विभाग से ही फलदार पौधे खरीदने की अपील की है। उन्होंने बताया कि प्रायः यह देखने में आया है कि बरसात का मौसम शुरू होते ही कुछ विभाग, एजेंसियां, निजी पौधशालाओं के संचालक और अन्य व्यक्ति विभिन्न स्कीमों के नाम पर जिला के किसानों को मुफ्त में या कम दामों पर फलदार पौधे बेचना शुरू कर देते हैं। कुछ लोग तो बाहर के प्रदेशों से पौधे लाकर गांव-गांव में बेचना शुरू कर देते हैं।
    हमीरपुर में अनधिकृत तरीके से पौधे बेचने वालों की खैर नहीं-होगी कार्रवाई

    उपनिदेशक ने बताया कि ये फलदार पौधे कहां से क्रय किए गए हैं और इनकी गुणवत्ता कैसी है, की कोई प्रमाणिकता नहीं होती। कई बार ऐसे पौधे लगाकर किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। उपनिदेशक ने बताया कि हिमाचल प्रदेश फल पौधशाला अधिनियम 2015 के अंतर्गत उद्यान विभाग हिमाचल प्रदेश या विभाग द्वारा पंजीकृत पौधशालाओं के अलावा कोई भी अन्य विभाग, एजेंसी या व्यक्ति फलदार पौधे बेचने के लिए अधिकृत नहीं है। फलदार पौधों को बेचने से पहले उद्यान विभाग के निदेशक या उनके द्वारा अधिकृत अधिकारियों द्वारा ही गुणवता प्रमाण पत्र जारी किया जाता है और जो पौधे इन मापदंडों के अनुरूप खरे उतरते हैं उन्हें ही बेचने की अनुमति दी जाती है।
    हमीरपुर : किसान 15 से पहले करवाएं मक्की और धान की फसल का बीमा

    राजेश्वर परमार ने बताया कि वर्षा ऋतु में लगने वाले सभी प्रकार के अच्छी किस्मों के पौधे विभाग की अपनी पौधशालाओं में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। किसी अन्य विभाग, एजेंसी या किसान को किसी भी प्रकार के पौधों की आवश्यकता है तो वह उद्यान विभाग के कार्यालय या विकास खंडों में किसी भी कार्य दिवस में संपर्क कर पौधे प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अनधिकृत तरीके से पौधों को बेचने वालों के विरुद्ध फल पौधशाला अधिनियम 2015 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    शिमला में कार्यक्रम रद्द कर हरोली पहुंचे मुकेश अग्निहोत्री, बारिश से नुकसान का लिया जायजा

    उपनिदेशक ने जिला के किसानों और बागवानों से भी आग्रह किया है कि वे किसी भी विभाग या एजेंसी के मुफ्त या सस्ते प्रलोभन में फंसकर कोई भी ऐसा पौधा न लें, जिससे उनको बाद नुकसान में झेलना पड़े। वे उत्तम किस्म के पौधे उद्यान विभाग के माध्यम से ही प्राप्त कर अपने खेतों में लगाएं।
    उपनिदेशक ने जिला के सभी उद्यान विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अपने क्षेत्रों में ऐसे लोगों पर नजर रखें जो अनाधिकृत तरीके से पौधे बेचते हैं। अधिक जानकारी के लिए उपनिदेशक कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-224757 पर संपर्क किया जा सकता है।


    कुल्लू : कार और बाइक चोरी मामले के आरोपी धरे, चंबा और यूपी निवासी


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather