सुंदरनगर। आंगनबाड़ी एवं पालना केंद्र में रिक्त पदों के साक्षात्कार को लेकर अपडेट है।
महिला एवं बाल विकास हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत बाल विकास परियोजना सुंदरनगर के नगर परिषद सुंदरनगर के आंगनबाड़ी एवं पालना केंद्र रोपा वार्ड नंबर-10 में क्रेच कार्यकर्ता/क्रेच सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए 25 अगस्त 2026 को निर्धारित साक्षात्कार की तिथि प्रशासनिक कारणों से बदल दी गई है।
बाल विकास परियोजना अधिकारी, सुंदरनगर पूनम चौहान ने बताया कि उक्त पदों के लिए अब साक्षात्कार 7 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी सुंदरनगर, जिला मंडी के कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।
पूर्व में यह साक्षात्कार 25 अगस्त 2026 को निर्धारित किया गया था, जिसे उपमंडलाधिकारी (ना.) सुंदरनगर द्वारा प्रशासनिक कारणों से आगे बढ़ाकर 7 सितंबर 2026 निर्धारित किया गया है। संबंधित अभ्यर्थियों को संशोधित तिथि एवं समय के अनुसार साक्षात्कार में उपस्थित होना अनिवार्य होगा।