राजगढ़। सिरमौर जिला के राजगढ़ उपमंडल में धरोटी के पास बुधवार शाम एक सड़क हादसा हुआ है।
राजगढ़ से खैरी जा रही एक पिकअप गाड़ी धरोटी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक सहित दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
हादसे के समय पिकअप में संगड़ाह निवासी चालक राहुल और एक अन्य सवार था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ने शराब का सेवन किया हुआ था। हालांकि चालक का कहना है कि अचानक ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया जिस वजह से ये हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, हादसा बुधवार शाम करीब 5.30 बजे हुआ। यहां पर एक पिकअप गाड़ी बीच सड़क पर पलट गई। पिकअप पलटने के चलते मौके पर काफी देर तक भारी जाम लगा रहा।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और पिकअप को सड़क से हटाकर साइड किया गया और यातायात को सुचारू किया गया।