Breaking News

  • महिलाओं की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूटता था गहने, शिमला पुलिस ने ऐसे दबोचा बदमाश
  • सरकारी नौकरी : HPPSC ने इन पदों पर शुरू की भर्ती, 3 नवंबर तक करें आवेदन
  • पालमपुर : ब्रेक फेल होने से पलटी यात्रियों से भरी निजी बस, चालक की सूझबूझ से बची जान
  • बद्दी की कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर को हमीरपुर में इंटरव्यू
  • कांगड़ा घाटी ट्रैक पर ट्रेन कब चलेगी, अभी भी संशय, निरीक्षण के बाद भी तारीख तय नहीं
  • हमीरपुर के रेस्तरां में नौकरी का मौका : 17 पदों पर भर्ती, 9 अक्टूबर को नादौन में इंटरव्यू
  • UAE की कंपनी में नौकरी का मौका : सिक्योरिटी गार्ड, बैगेज लोडर और क्लीनर के लिए कांगड़ा में इंटरव्यू
  • हिमाचली कबड्डी गोल्ड मेडल विजेताओं और क्रिकेटर रेणुका ठाकुर को दिए जाएंगे एक-एक करोड़ रुपए
  • नूरपुर : आंगनबाड़ी सहायिकाओं के दो रिक्त पदों के लिए 28 अक्तूबर को इंटरव्यू
  • कुल्लू में बायोलॉजी, केमिस्ट्री, जूलॉजी, फिजिक्स और गणित विषयों के शिक्षकों के भरे जाएंगे पद

महिलाओं की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूटता था गहने, शिमला पुलिस ने ऐसे दबोचा बदमाश

ewn24 news choice of himachal 06 Oct,2026 7:36 pm


    शिमला। शिमला पुलिस ने सुनसान रास्तों पर महिलाओं की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर सोने के आभूषण झपटने वाली सनसनीखेज वारदातों का पर्दाफाश कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

    शिमला की ASP मेहर पंवर ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के हत्थे चढ़ा 26 वर्षीय आरोपी जेल सिंह मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के जिला डोडा का रहने वाला है।

    कुमारसैन थाना क्षेत्र में इस तरह की तीन अलग-अलग वारदातें सामने आई थीं। सबसे पहले 31 अगस्त को जुब्बड़ के पास सीमा देवी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर उनकी कानों की बालियां छीन ली गईं।

    इसके बाद 14 सितंबर को कण्डयाली में सुनो देवी और 26 सितंबर को एक ढाबे के पास अकेली कनकु को इसी शातिर तरीके से निशाना बनाया गया, जहां आरोपी उनका मंगलसूत्र और आभूषण झपट कर फरार हो गया था।

    इन वारदातों का एक ही पैटर्न होने के चलते पुलिस ने मामलों को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय खुफिया तंत्र के आधार पर जांच शुरू की। 




    जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी वारदात को अंजाम देने से पहले सुनसान रास्तों और पगडंडियों की बाकायदा रेकी करता था, ताकि वह सीसीटीवी कैमरों की नजर से बच सके। महिला के अकेला मिलते ही वह उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उसे असहाय कर देता और गहने लूटकर भाग जाता था।

    पुलिस की लगातार छानबीन के दौरान आरोपी की लोकेशन नूरपुर में ट्रेस हुई, जिसके बाद नूरपुर पुलिस के सहयोग से उसे 5 अक्टूबर को धर दबोचा गया और कुमारसैन लाया गया। पीड़िताओं ने भी थाने पहुंचकर आरोपी की शिनाख्त कर ली है।

    पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले से ही चंबा जिले के सिहुंता थाने में स्नैचिंग का एक मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather