पालमपुर। मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर में मूसलाधार बारिश के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बैजनाथ से पालमपुर आ रही एक निजी बस होल्टा के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
बताया जा रहा है कि बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए थे, जिसके बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे स्थित दीवार या बाधा से टकराकर रोकने की कोशिश की, जिससे वाहन पलट गया।
हादसे के वक्त बस में करीब 15 यात्री सवार थे और पलटने के बाद वाहन के अंदर चीख-पुकार मच गई। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बच गए।