Breaking News

  • हिमाचली कबड्डी गोल्ड मेडल विजेताओं और क्रिकेटर रेणुका ठाकुर को दिए जाएंगे एक-एक करोड़ रुपए
  • नूरपुर : आंगनबाड़ी सहायिकाओं के दो रिक्त पदों के लिए 28 अक्तूबर को इंटरव्यू
  • कुल्लू में बायोलॉजी, केमिस्ट्री, जूलॉजी, फिजिक्स और गणित विषयों के शिक्षकों के भरे जाएंगे पद
  • विदेश में टिप्पर व टैंकर ड्राइवर की नौकरी-एक दिन बाकी, 7 अक्टूबर को कांगड़ा में इंटरव्यू
  • हिमाचल में मौसम का येलो अलर्ट, आंधी,तूफान, बिजली चमकने की संभावना
  • UAE की कंपनी में नौकरी का मौका : सिक्योरिटी गार्ड, बैगेज लोडर और क्लीनर के लिए कांगड़ा में इंटरव्यू
  • फाइनेंस एडवाइजर और मैनेजर के 45 पदों पर भर्ती : धर्मशाला में 6 अक्टूबर को इंटरव्यू-35000 तक सैलरी
  • विदेश में टिप्पर और टैंकर ड्राइवर की नौकरी का मौका : एक लाख तक सैलरी, 7 अक्टूबर को पहुंचें कांगड़ा
  • हमीरपुर के रेस्तरां में नौकरी का मौका : 17 पदों पर भर्ती, 9 अक्टूबर को नादौन में इंटरव्यू
  • HPRCA में PA, सीनियर असिस्टेंट, JOA IT और स्टेनोग्राफर आदि पदों पर भर्ती-जानें डिटेल

कुल्लू में बायोलॉजी, केमिस्ट्री, जूलॉजी, फिजिक्स और गणित विषयों के शिक्षकों के भरे जाएंगे पद

ewn24 news choice of himachal 05 Oct,2026 6:44 pm



    जिला रोजगार कार्यालय में होंगे कैंपस इंटरव्यू


    कुल्लू। हिमाचल के कुल्लू जिला में शिक्षकों के पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका है। जिला रोजगार अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में डॉ. मनदीप नीट एकेडमी, सरवरी होटल के पास कुल्लू द्वारा विभिन्न विषयों के शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए मांग अधिसूचित की गई है। भर्ती के तहत बायोलॉजी, केमिस्ट्री, जूलॉजी, फिजिक्स और मैथमेटिक्स विषयों के एक-एक पद सहित कुल पांच पद भरे जाएंगे।

    उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए संबंधित विषय में एमएससी शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को 15 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवारों की आयु 25 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा नौकरी का कार्यस्थल कुल्लू रहेगा।

    योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी मूल दस्तावेजों, जिनमें हिमाचली प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण पत्र और शैक्षणिक प्रमाण पत्र शामिल हैं, के साथ 12 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आयोजित कैंपस इंटरव्यू में सीधे भाग ले सकते हैं।

    जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का नाम हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों का पंजीकरण नहीं है, वे ऑनलाइन माध्यम से अपना पंजीकरण करवाकर भी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

    भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू के दूरभाष नंबर 01902-222522 पर संपर्क किया जा सकता है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather