Breaking News

  • हिमाचली कबड्डी गोल्ड मेडल विजेताओं और क्रिकेटर रेणुका ठाकुर को दिए जाएंगे एक-एक करोड़ रुपए
  • नूरपुर : आंगनबाड़ी सहायिकाओं के दो रिक्त पदों के लिए 28 अक्तूबर को इंटरव्यू
  • कुल्लू में बायोलॉजी, केमिस्ट्री, जूलॉजी, फिजिक्स और गणित विषयों के शिक्षकों के भरे जाएंगे पद
  • विदेश में टिप्पर व टैंकर ड्राइवर की नौकरी-एक दिन बाकी, 7 अक्टूबर को कांगड़ा में इंटरव्यू
  • हिमाचल में मौसम का येलो अलर्ट, आंधी,तूफान, बिजली चमकने की संभावना
  • UAE की कंपनी में नौकरी का मौका : सिक्योरिटी गार्ड, बैगेज लोडर और क्लीनर के लिए कांगड़ा में इंटरव्यू
  • फाइनेंस एडवाइजर और मैनेजर के 45 पदों पर भर्ती : धर्मशाला में 6 अक्टूबर को इंटरव्यू-35000 तक सैलरी
  • विदेश में टिप्पर और टैंकर ड्राइवर की नौकरी का मौका : एक लाख तक सैलरी, 7 अक्टूबर को पहुंचें कांगड़ा
  • हमीरपुर के रेस्तरां में नौकरी का मौका : 17 पदों पर भर्ती, 9 अक्टूबर को नादौन में इंटरव्यू
  • HPRCA में PA, सीनियर असिस्टेंट, JOA IT और स्टेनोग्राफर आदि पदों पर भर्ती-जानें डिटेल

हिमाचली कबड्डी गोल्ड मेडल विजेताओं और क्रिकेटर रेणुका ठाकुर को दिए जाएंगे एक-एक करोड़ रुपए

ewn24 news choice of himachal 05 Oct,2026 8:10 pm


    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने की घोषणा 


    शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 20वें एशियाई खेल में कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम की तीन हिमाचली खिलाड़ी पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर को एक-एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषण की।

    विजेता खिलाड़ियों ने आज यहां मुख्यमंत्री से भेंट की। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उन्हें हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही उनके सम्मान में एक समारोह आयोजित करेगी, जिसमें उन्हें घोषित पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इन तीनों खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में रोजगार भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी पुलिस विभाग में सेवाएं देने की इच्छुक नहीं होंगी, उन्हें युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में नियुक्ति दी जाएगी, ताकि वे राज्य में खेलों के प्रोत्साहन और विकास में योगदान देने के साथ-साथ अपने खेल करियर को भी जारी रख सकें।

    सीएम सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने अपनी खेल नीति में संशोधन कर पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ करने पर भी विशेष बल दिया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी रेणुका ठाकुर को भी उनकी शानदार उपलब्धियों के सम्मान में एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल और मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान भी उपस्थित रहे।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather