नूरपुर। नूरपुर के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिकाओं के दो रिक्त पदों को भरने के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी, इंदौरा के कार्यालय द्वारा उपमंडल अधिकारी (ना.) साक्षात्कार की तिथि निर्धारित कर दी गई है।
बाल विकास परियोजना अधिकारी इंदौरा ने बताया कि ग्राम पंचायत कण्डवाल के आंगनबाड़ी केंद्र कण्डवाल-2 तथा ग्राम पंचायत बरंडा के आंगनबाड़ी केंद्र कुटां-1 में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन पत्र 24 अक्तूबर, 2026 तक आमंत्रित किए गए थे।
इन पदों के लिए साक्षात्कार 28 अक्तूबर, 2026 को प्रातः 11 बजे उपमंडल अधिकारी (ना.) नूरपुर के कार्यालय में निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि संबंधित अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित साक्षात्कार में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।