शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने साइंटिफिक ऑफिसर और असिस्टेंट डायरेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। ये पद होम-सी विभाग में भरे जाएंगे।
बता दें कि साइंटिफिक ऑफिसर और असिस्टेंट डायरेक्टर के 3-3 पदों पर भर्ती होगी। सभी पद अनारक्षित हैं। इन पदों के लिए 3 नवंबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सचिव निवेदिता नेगी ने बताया कि अन्य किसी और माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। आवश्यक योग्यता आदि के लिए विस्तृत विज्ञापन देखें। विस्तृत विज्ञापन जल्द आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।