Breaking News

  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • HPAS प्रीलिम्स 2026 परीक्षा का शेड्यूल जारी : ये होगी टाइमिंग और फेस ऑथेंटिकेशन के नए नियम
  • धर्मशाला के चीलगाड़ी में सड़क किनारे मिली युवती की अधजली बॉडी, 10 दिन पहले चंडीगढ़ से लौटी थी
  • हिमाचल पटवारी परीक्षा : श्री राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन चौराव मनसूई की लोकशन अपडेट
  • HPRCA : असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्ट
  • ट्रेनिंग के दौरान थम गई 19 साल के अग्निवीर की सांसें, तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा साहिल कुमार
  • मिशन हिमाचल के लिए BJP ने कसी कमर : 66 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की तैनाती, जानें आपके क्षेत्र से किसे मिली कमान
  • ग्रेजुएट, ITI और कंप्यूटर डिप्लोमा धारकों के लिए हमीरपुर में नौकरी का मौका : 20 हजार तक सैलरी
  • चंबा पुलिस का बड़ा एक्शन : तीसा में किलो 318 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • बीमा सखी व रूरल करियर एजेंट के भरे जा रहे पद, मंडी जिला में 25 नवंबर से इंटरव्यू

गुलेर चौक पर नाके के दौरान पकड़ा सरकारी डिपो का आटा, बोलेरो पिकअप से 22 बोरियां बरामद

ewn24 news choice of himachal 01 Oct,2026 12:07 pm


    अवैध रूप से ले जाया जा रहा सरकारी आटा जब्त, दो पर केस दर्ज


    हरिपुर। देहरा उपमंडल के अंतर्गत हरिपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से ले जाए जा रहे सरकारी राशन पर बड़ी कार्रवाई की है। गुलेर चौक पर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनूप कुमार के नेतृत्व में लगाए गए विशेष नाके के दौरान पुलिस ने एक बोलेरो पिकअप से सरकारी डिपो में सप्लाई होने वाले आटे की 22 बोरियां बरामद की हैं।

    पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर दो लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    नंदपुर-भटोली मार्ग पर पकड़ा गया वाहन


    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम को नंदपुर-भटोली की ओर से आ रही बोलेरो पिकअप (गाड़ी संख्या: HP36C-1140) को जांच के लिए रोका गया था। तलाशी के दौरान वाहन के भीतर से सरकारी डिपो में सप्लाई होने वाला आटा भारी मात्रा में बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चालक रोहित और उसके साथ मौजूद श्रवण कुमार के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसा है।

    अब खंगाली जाएगी पूरी सप्लाई चेन


    पुलिस इस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह सरकारी आटा आखिर कहां से आया था, किसके कोटे या डिपो के नाम पर जारी हुआ था और इसे अवैध रूप से कहां खपाने ले जाया जा रहा था। इस अवैध तस्करी में शामिल अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

    एसपी देहरा के निर्देश


    मामले की पुष्टि करते हुए एसपी देहरा संदीप धवल ने कहा कि पुलिस इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ पूरी तरह मुस्तैद है। मामले की गहनता से जांच जारी है और जांच के दायरे में जो भी व्यक्ति संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    रात्रि नाकाबंदी साबित हो रही प्रभावी


    स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही रात्रि नाकाबंदी अपराधियों और तस्करों के लिए नकेल साबित हो रही है। थाना प्रभारी अनूप सिंह के नेतृत्व में हरिपुर पुलिस ने इससे पहले भी शराब और चरस तस्करी के कई मामलों का पर्दाफाश किया है, और अब सरकारी राशन की इस खेप को पकड़कर पुलिस ने एक बार फिर अपनी सतर्कता का परिचय दिया है।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather