कांगड़ा। जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जारी विशेष अभियान के अंतर्गत एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस थाना पालमपुर की टीम द्वारा 16 मई, 2026 को गश्त के दौरान शक के आधार पर गाड़ी नंबर PB01E-7044 में सवार निम्न तीन आरोपियों के कब्जे से 5.59 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
आरोपियों में आशीष उम्र 24 वर्ष पुत्र तरसेम लाल निवासी पीरुबंदा सलेम टावरी गली नं0 2, नजदीक शेमशान घाट, लुधियाना पंजाब, ईशान उम्र 38 वर्ष पुत्र ज्ञान चन्द निवासी VPO खैरा तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा और वरुण सहोता उम्र 21 वर्ष पुत्र दीपक सहोता निवासी सोणी मोहल्ला, भारत नगर चौक, कचहरी नजदीक पेट्रोल पंप, लुधियाना पंजाब शामिल हैं।
जिस पर उपरोक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना पालमपुर में अभियोग संख्या 54/26 16.05.2026 अन्तर्गत धारा 21, 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। अभियोग में आवश्यक कानूनी कार्यवाही नियमानुसार प्रगति पर है।
जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ निरंतर जारी विशेष अभियान में लगातार गश्त, नाकाबन्दी, गुप्त सूचना एकत्रित करना जारी है। 16-05-2026 को पुलिस थाना पालमपुर की टीम गश्त व सूचना एकत्रित करने हेतु शाम के समय सुरड़ी के नजदीक ओम प्रोजेक्ट रोड पर मौजूद थे तो एक टैक्सी गाड़ी नंबर PB01E-7044 को शक के आधार पर जांच हेतु रोका गया।
गाड़ी चालक द्वारा पूछताछ के दौरान घबराहट व संदिग्ध गतिविधियां पाई जाने पर मौके पर स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में नियमानुसार गाड़ी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी से 5.59 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मौके पर गाड़ी नंबर PB01E-7044 को भी पुलिस द्वारा कब्जा में ले लिया गया है।
जिला कांगड़ा पुलिस का नशे के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। नशे और अन्य अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील है कि नशे के सौदागरों की सूचना तुरंत पुलिस को दें-आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी ।