राजगढ़। सिरमौर जिला के पझौता उप तहसील के अन्तर्गत नेहरटी भगोट पंचायत के प्रबुद्ध लोगों ने समझदारी, प्रेम और एकता की मिसाल देकर अपनी पंचायत को निर्विरोध चुनकर देश, हिमाचल प्रदेश तथा अपने जिले का नाम रोशन कर जागरूकता का संदेश दिया है।
नेहरटी भगोट पंचायत का पूरा पैनल चुनने के साथ-साथ बीडीसी सदस्य सरिता देवी को भी निर्विरोध चुन लिया गया है। नेहरटी भगोट पंचायत प्रधान सुमन देवी देली पत्नी अनिल कुमार निवासी गाँव तीर गनोह, उप प्रधान राजीव कुमार पुत्र खजान सिंह निवासी पड़िया शमौण, वार्ड नंबर 1 तीर गनोह से काजल देवी, वार्ड नंबर 2 पड़िया हच्चड़ से सीमा देवी, वार्ड नंबर 3 नेहरटी भगोट से मनीषा हाब्बी, वार्ड नंबर 4 नेहरटी भगोट- सर्वा से राजीव भगनाल (पम्मी) और वार्ड नंबर 5 उलख कतोगा से मुकेश कुमार को सदस्य चुना गया है।
निर्विरोध चुने गए प्रतिनिधियों ने पंचायत वासियों का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि गांव का विकास पारदर्शिता और सभी वर्गों के साथ लेकर कार्य किया जाएगा।