Breaking News

  • ज्वालामुखी : रैंखा के मत्याल के साहिल सेना में बने लेफ्टिनेंट, रविवार को पहुंचेंगे गांव
  • हरिपुर में Krsnaa Lab का कारनामा, लड़के को बना दिया लड़की, पेरेंट्स कंफ्यूज
  • Job Alert : विदेश में नौकरी का मौका, बिलासपुर और बद्दी में होंगे साक्षात्कार, अच्छी सैलरी
  • हमीरपुर लघु रोजगार मेले में 33 उम्मीदवारों का चयन, साक्षात्कार में पहुंचे थे 64 युवा
  • कांगड़ा जिला में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 80 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार
  • MCS Nowcast : शाम 6 बजे तक 5 जिलों में तेज बारिश का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट
  • हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने ये फाइनल रिजल्ट निकाला, 19 में से 2 पद ही भरे
  • मनाली : सनरूफ से बाहर निकलकर हुड़दंग मचा रहे थे UP के पर्यटक, पुलिस ने काटा चालान
  • हिमाचल की बेटी लेफ्टिनेंट प्रगति ठाकुर ने रचा इतिहास, तोड़ा पुरुषों का एकाधिकार
  • ओमान तट के पास तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला : हिमाचल के 23 वर्षीय आदित्य शर्मा की गई जान

हरिपुर में Krsnaa Lab का कारनामा, लड़के को बना दिया लड़की, पेरेंट्स कंफ्यूज

ewn24 news choice of himachal 13 Jun,2026 5:48 pm



    सीएचसी कलेक्शन में दिया था सैंपल


    हरिपुर। देहरा विधानसभा क्षेत्र के सीएचसी हरिपुर की क्रस्ना लैब (Krsnaa Lab) कलेक्शन सेंटर का एक कारनामा सामने आया है। सैंपल 16 वर्षीय लड़के आदित्य शर्मा का दिया, लेकिन रिपोर्ट में 16 वर्षीय अदिति की आई। ऐसे में पेरेंट्स कंफ्यूज हैं कि यह रिपोर्ट उनके बेटे की है या नहीं और इस रिपोर्ट के आधार पर कैसे उपचार शुरू करवाएं। 


    कांगड़ा जिला में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 80 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार 



    डॉक्टर के कहने पर हरिपुर तहसील के गांव बंगोली के एक व्यक्ति ने अपने 16 वर्षीय बेटे आदित्य शर्मा का सैंपल 8 जून को हरिपुर सीएचसी में दिया। Vitamin B12 Serum और Vitamin D टेस्ट के कुल 524 रुपए अदा किए गए। पर्ची में भी साफ अक्षरों में आदित्य शर्मा लिखा गया था।  पर जब रिपोर्ट आई तो रिपोर्ट में अदिति नाम था।  

    ऐसे में आदित्य शर्मा के पेरेंट्स असमंजस में पड़ गए और उनका असमंजस में पड़ना भी लाजमी था, क्योंकि यह उनके बेटे की सेहत से जुड़ा मामला है। माता-पिता का कहना है कि हम कैसे मान लें कि रिपोर्ट उनके बेटे की ही है और इस रिपोर्ट के आधार पर कैसे बेटे का ट्रीटमेंट शुरू करवाएं। 


    Job Alert : विदेश में नौकरी का मौका, बिलासपुर और बद्दी में होंगे साक्षात्कार, अच्छी सैलरी 



    वहीं, आदित्य शर्मा ने बताया कि हरिपुर सीएचसी कलेक्शन सेंटर में कार्यरत कर्मचारी क व्यवहार भी मरीजों के प्रति ठीक नहीं था। आदित्य शर्मा के परिजनों ने मांग की है कि मामले की जांच की जाए और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं, आदित्य शर्मा के परिजनों के अनुसार इस रिपोर्ट को आधार मान कर डॉक्टर ने ट्रीटमेंट करने से इनकार कर दिया।


    हिमाचल में 1400 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती को मंजूरी, कैबिनेट के फैसले जानें विस्तार से  



    बता दें कि Vitamin B12 Serum और Vitamin D की रिपोर्ट संबंधित यह पहला मामला नहीं है। पीएचसी भटोली फकोरियां स्थित कलेक्शन सेंटर में सैंपल रिपोर्ट देरी से आने के कई मामले सामने आए हैं। बंगोली निवासी एक महिला ने बताया कि भटोली फकोरियां पीएचसी में दो बार सैंपल देने के बाद रिपोर्ट आठ दिन बाद आई। वहीं, एक अन्य महिला ने बताया कि दो बार सैंपल देने के बाद उनकी  Vitamin B12 Serum और Vitamin D की रिपोर्ट 12 दिन बाद आई। ऐसे और भी कई मामले हैं। लोगों का कहना है कि रिपोर्ट में इतनी देरी मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ है। 

    वहीं,  Krsnaa Lab से संबंधित अधिकारी अरुण मेहरा ने बताया कि लैब कर्मचारी द्वारा ऑनलाइन गलत नाम फीड करने से ये दिक्कत आई। कलेक्शन सेंटर में एक बार नाम फीड होने के बाद करेक्शन नहीं होती है। 


    मनाली : सनरूफ से बाहर निकलकर हुड़दंग मचा रहे थे UP के पर्यटक, पुलिस ने काटा चालान 


    क्योंकि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचने के लिए कलेक्शन सेंटर को यह अधिकार नहीं दिया गया है। करेक्शन मुख्य केंद्र में ही हो सकती है। आदित्य शर्मा की रिपोर्ट के बारे उन्होंने बताया कि यह ठीक करवा दी गई है और रिपोर्ट आदित्य की ही है। वही, सैंपल रिपोर्ट में देरी को लेकर उन्होंने कहा कि कई बार तकनीकी समस्या के चलते ऐसा हो जाता है। लोगों को रिपोर्ट सही मिले इसके लिए दोबारा सैंपल लिए जाते हैं।  


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 




    हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने SET-2026 की अस्थाई उत्तर कुंजी की जारी-यहां देखें 




    भोरंज आंगनवाड़ी भर्ती : कार्यकर्ता और सहायिका के पदों के लिए 27 जून तक करें आवेदन 





Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather