धर्मशाला। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला आरसेटी बेरोजगार युवाओं को फास्ट फूड स्टॉल उद्यमी निशुःल्क प्रशिक्षण देने के लिए 17 अगस्त 2026 से प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ करने जा रहा है।
आरसेटी के निदेशक मदन लाल ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला कांगड़ा के ग्रामीण क्षेत्र की बेरोजगार युवा भाग ले सकते हैं। जिन्हें स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें बैंक से ऋण भी प्रदान करवाया जाएगा।
निदेशक ने बताया कि जिला कांगडा मे 18 से 50 वर्ष की उम्र के बीच के व्यक्ति को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए यह निःशुल्क प्रशिक्षण ले सकते हैं। इसमें प्रशिक्षणार्थी के रहने, खाने पीने, यूनिफॉर्म आदि संस्थान के द्वारा ही प्रदान किया जाएगा ।
प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक गर्वमेंन्ट कॉलेज ओडिटोरियम धर्मशाला के समीप पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कांगड़ा में संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संस्थान के निदेशक से उनके दूरभाष नंबर 9816389602 एवं आफिस नंबर 9459900660 पर भी संपर्क कर सकते हैं।