रेखा चंदेल/झंडूता। ग्राम पंचायत भडोली कला के वार्ड नंबर 1 डाक खाना भडोली कलां उप तहसील कलोल जिला बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) के पूर्व प्रधान रमेश चंद धीमान वार्ड निवासियों के साथ जिलाधीश बिलासपुर से मिले और उनको अपनी कई समस्याओं के बारे में ज्ञापन के माध्यम से अवगत करवाया।
उनका कहना था कि इस वार्ड में सड़क की बहुत समस्या है। लगभग 30 वर्ष से लोगों का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा है बाद में कोई हल नहीं निकलता है।
अतः समस्त वार्ड निवासियों ने सामूहिक निर्णय लिया है कि हम सभी आगामी पंचायत चुनाव, विधानसभा चुनाव व लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करते हैं जब तक हमारी समस्या का हल नहीं होता।