Breaking News

  • जवाली अस्पताल का होगा कायाकल्प, 50 बेड का नया भवन जल्द होगा तैयार
  • केंद्रीय बजट 2026 में निवेश आधारित मॉडल, इंफ्रास्ट्रक्चर व रोजगार सृजन पर फोकस
  • 10वीं फेल-पास या इससे अधिक पढ़े लिखे युवाओं को मिलेगी नौकरी, पहुंचें हमीरपुर
  • लोक निर्माण विभाग लिपिक वर्ग कर्मचारी महासंघ के चुनाव संपन्न, प्रशांत चंद्र दूसरी बार बने जिला अध्यक्ष
  • नशा माफिया पर नूरपुर पुलिस की बड़ी चोट : 1.546 किलो चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
  • महाशिवरात्रि पर कालेश्वर महादेव में दर्शन होंगे सुलभ, बैठक कर तैयारियों को दिया अंतिम रूप
  • घुमारवीं : एनएच किनारे फुटपाथ पर फिर सजी दुकानें, बेखौफ दुकानदारों ने किया अतिक्रमण
  • बग्गी तुंगल में आंगनबाड़ी सहायिका के लिए अब 23 फरवरी को होंगे इंटरव्यू
  • कांगडा़ : भरे जाएंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 150 पद, 13 फरवरी तक इंटरव्यू
  • जर्मनी में नौकरी का सुनहरा मौका : 200 पदों के लिए 11 फरवरी को इंटरव्यू

पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर जल्द दौड़ेगी विस्टाडोम कोच, दिखेंगे शानदार नजारे

ewn24news choice of himachal 08 Feb,2023 10:59 pm

    सांसद किशन कपूर ने दी इस बारे में जानकारी

     

    नई दिल्ली। कांगड़ा-चंबा के लोकसभा सदस्य किशन कपूर ने कहा है कि देशी और विदेशी पर्यटकों को हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा घाटी की ओर और अधिक आकर्षित करने के लिए रेल मंत्रालय ने कांगड़ा घाटी नैरो गेज खंड में दो प्रथम श्रेणी वातानुकूलित विस्टाडोम कोच प्रदान करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा है कि इन कोचों की उपलब्धता से रेल के माध्यम से कांगड़ा घाटी में प्रवेश करने वाले पर्यटकों को इस क्षेत्र की नैसर्गिक आभा निहारने का सुअवसर प्राप्त होगा।
    HPPSC Breaking: जिला भाषा अधिकारी के एक पद को मांगें आवेदन, ये लास्ट डेट 



     


    सांसद किशन कपूर ने बताया कि इस खंड में चलने वाली ट्रेनों के रखरखाव की ओर पूर्व में मंत्रालय द्वारा ध्यान नहीं दिया गया था। अब यह मामला फिरोजपुर मण्डल की हाल ही में आयोजित बैठक में उठाने के बाद मंत्रालय ने यह सराहनीय पग उठाया है। विस्टाडोम कोच पारदर्शी शीशे वाली खिड़कियों और अति आधुनिक  कुर्सियों वाले कोच हैं।

    उन्होंने कहा कि रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला ने कालका-शिमला रेलवे खंड के लिए आधुनिक विस्टाडोम नैरोगेज कोच विकसित किये हैं जिनका परीक्षण किया जा रहा है। जैसे ही यह परीक्षण पूरा होगा यह कोच पठानकोट-जोगिंदरनगर खंड में भी लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ट्रेन के डिब्बों में यह आमूल-चूल परिवर्तन निश्चित ही घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देगा और देशी और विदेशी पर्यटक हिमाचल प्रदेश की ओर आकर्षित होंगे।
    हिमाचल में बड़ी धोखाधड़ी : करोड़ों की लॉटरी का लालच देकर ठग लिए 72 लाख रुपए

    किशन कपूर ने इसी रेल लाइन पर स्थित पुल संख्या 32 के पुनर्निर्माण और आईआरसीटीसी के पर्यटन कार्यक्रमों में हिमाचल भ्रमण को सम्मिलित करने के प्रस्ताव पर कार्यवाही हेतु भी रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत इस खंड के तीन स्टेशनों को शामिल करने पर भी रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त किया।



    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather