Breaking News

  • कैहडरू की मिलाती शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
  • कांगड़ा : जेल में बंद नशा तस्कर के घर में मिला चिट्टा, माता-पिता गिरफ्तार
  • INTACH की चैप्टर सलाहकार समिति का पुनर्गठन, मालविका पठानिया होंगी चेयरमैन
  • CBSE Result 2025 : 10वीं और 12वीं में लड़कियों का दबदबा, डिटेल में पढ़ें खबर
  • CBSE : 10वीं कक्षा का रिजल्ट भी घोषित, 93.66 फीसदी रहा परिणाम
  • CBSE 12वीं कक्षा का रिजल्ट आउट, 88 फीसदी से अधिक छात्र पास
  • कैसे होता है फिशर, क्या है लक्षण और इलाज, डॉक्टर शिल्पा सलेईया से जानें
  • IPL 2025 : 17 मई से फिर शुरू होंगे मैच, BCCI ने जारी किया शेड्यूल
  • नूरपुर की अवंतिका सकुशल पहुंची घर, श्रीनगर में कैसा था माहौल-बताया हाल
  • देश के रक्षकों के लिए सिद्धिकाली मंदिर मंडी में सहस्त्र चंडी यज्ञ, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

वाटर सेस मामले में पंजाब-हरियाणा के सीएम से बात करेंगे सुक्खू

ewn24news choice of himachal 23 Mar,2023 8:47 pm

    राहुल गांधी की सजा को बताया राजनीतिक चाल

     

    शिमला। पंजाब और हरियाणा के हिमाचल सरकार द्वारा हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पर वाटर सेस लगाने के विरोध पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सदन में वक्तव्य दिया और कहा कि पंजाब-हरियाणा के मुख्यमंत्री से वाटर सेस मामले में बात करेंगे।



    पंजाब-हरियाणा सरकार के सामने गलत तरीक़े से पेश किया गया है। पानी राज्य का विशेषाधिकार है और उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर हिमाचल सरकार ने भी वाटर सेस लगाया है जिससे किसी भी तरह से पंजाब और हरियाणा के पानी के अधिकारों व अन्य कानूनों पर कोई असर नहीं होगा।
    मानहानि केस में राहुल गांधी को दो साल की सजा, जमानत भी मिली

    वहीं विपक्ष के 300 यूनिट बिजली और अन्य कांग्रेस की मेनिफेस्टो गारंटी को लागू न करने पर के आरोपों पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 5 साल के लिए गारंटी दी है जिसे चरणबद्ध तरीके से 4 वर्ष के भीतर ही पूरा किया जाएगा और सभी गारंटी कांग्रेस सरकार पूरा करेगी।

    उधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दो साल की सजा होने के मामले को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजनीतिक चाल बताया है। गांधी वह परिवार है जिसने देश की एकता अखंडता के लिए दादी और पिता को खोया है।





    भाजपा को राहुल गांधी में वह अक्स के रूप में नजर आते हैं इसलिए राहुल गांधी पर झूठे आरोप को सत्य बनाने की कोशिश की जा रही है। राहुल गांधी इन हथकंडों से घबराने वाले नहीं हैं। राहुल गांधी सुलझे हुए नेता हैं। हिमाचल कांग्रेस विधायक दल उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather